
टीआई लाइन अटैच और हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड।
लोकतंत्र टाइम्स/खण्डवा मोघट थाने की घटना पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी करवाई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन चोरी के मामलों मे पांचों संदेही को पूछताछ के लिए खंडवा के मोघट थाने में लाया गया था। गुरुवार रात लगभग 3:00 बजे के आसपास यह पांचों संदेही थाने की जाली तोड़कर भाग गए थे।
इस पूरे बाथरूम की जाली तोड़कर भागे पांच बदमाश के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए टीआई संजय पाठक को लाइन अटैच किया गया,वहीं हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।
खंडवा के मोघट थाने की घटना पर कार्यवाहि करते हुए खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि मोघट थाने में वाहन चोरी के मामले में कुछ संदेही को खण्डवा पुलिस मोघट थाने लेकर आई थी। बाथरूम की खिड़की तोड़कर वहां से पांच आरोपी बहार भाग गए थे। इसमें थाना प्रभारी (टीआई) मोघट को लाइन अटैच किया गया है और भी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। वही पूरे मामले की जांच जारी है।
