
पुलिस द्वारा घटना को लेकर 10 संदेही को हिरासत में लिया पूछताछ जारी…
भीड़ ने किया पथराव,8 पुलिस जवान घायल,27 लोग हुए गिरफ्तार।
लोकतंत्र टाइम्स,भीलवाड़ा, शहर भवानी नगर व बङला चौराहे के बीच हनुमान मंदिर के द्वार पर गाय की कटी पूछ व घायल लहू-लुहान गाय मिलने के बाद से हिन्दू संगठन व महामण्डलेश्वर व संत महंत द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए सोमवार 12 बजे तक समय देने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर भीलवाड़ा बंद की चेतावनी दी गयी थी जिसमें आरोपी पकड़ने के लिए भीलवाड़ा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जाँच प्रारम्भ कर दी गयी थी पुलिस द्वारा CCTV कैमरै में वीडियो के माध्यम से लगभग 10 लोगों को निशानदेही के आधार पर पुलिस उठाकर लायी है पर फिर भी अपराधी को सोमवार 12 बजे के बाद, भी पुलिस को सफ़लता नहीं मिली जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शहर की फिज़ा खराब के लिए प्रदर्शनकारियों ने द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर पुलिस पर पथराव किया गया।जिसमें लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए व कोतवाली थानेदार चंद्रभान भी घायल हो गये।
पुलिस द्वारा संवेदनशील इलाक़ों में जवान की तैनाती की गयी और और पुलिस का गश्ती वाहन लगाकर गश्त करते रहे एएसपी विमल सिंह के द्वारा जवानों के साथ पैदल फ्लैगमार्च भी किया गया भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी व महामण्डलेश्वर हंसाराम उदासीन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले पर चर्चा कर करवाई की जानकारी ली गयी पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की CCTV के आधार पर लगभग 8 लोगों को हिरासत में लिया गया व उनसे पूछताछ जारी है वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा त्योहार होने की वज़ह से दो दिन का समय मांगा गया जिसमें भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को दो दिन का समय दे दिया गया।

महामण्डलेश्वर व विधायक द्वारा सारी जानकारी जब जैल तिराहे पर जमा भीड़ को सारी जानकारी से अवगत कराकर जब पुलिस अधीक्षक द्वारा दो दिन के समय की माँग जब युवाओ को बताई गई तो जमा भीड़ इस जानकारी से राजी नहीं हुए व भीड़ जैल चौराहे से बस स्टैंड की ओर भीलवाड़ा बंद कराने निकल गयी।
भीलवाड़ा बंद कराने के उद्देश्य से बस स्टैंड की ओर आगे बड़ी तो पुलिस द्वारा समझाइश दी गयी पर भीड़ द्वारा पुलिस की समझाइश नहीं मानने पर पुलिस द्वारा स्थिति को देखते हुए हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा गया व भीड़ वापस जैल तिराहे पर जाकर जमा हो गयी व महामण्डलेश्वर व शहर विधायक को पुलिस अधीक्षक को 2 दिन का समय देकर रवाना हो गए।
महामण्डलेश्वर व शहर विधायक के जाने के बाद भी भीड़ वहीं जमा रही तब पुलिस द्वारा समझाइश देने के बाद भी भीड़ के नहीं जाने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया जिसमें भीड़ आर के कॉलोनी में घुस गयी और लाठीचार्ज के विरोध में भीड़ द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया उसके बाद भीड़ कलेक्टर कार्यालय पहुँच गयी जब पुलिस वहाँ पर आती देख कुछ युवाओ द्वारा पुलिस पर पथराव कर दिया गया जिसमें थानेदार सहित 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए जिसमें जवाबी में पुलिस द्वारा फिर लाठीचार्ज किया गया तब वहां से भीड़ सब्जी मंडी में घुस गयी भीड़ को आते देख व्यापरियों द्वारा अपनी दुकान बंद कर दी गयी।

पथराव करने के आरोप पर कोतवाली पुलिस द्वारा 18 लोगों को और सुभाष नगर थाना पुलिस द्वारा 9 लोगों को शांति भंग करने पर गिरफ्तार किया गया हंगामे को देखते हुए अधिकांश भीलवाड़ा शहर बंद रहा, गोल प्याऊ चौराहा, सुभाष बाजार,सब्जी मंडी, गाँधी बाजार, स्टेशन रोड, नागोरी गार्डन, आदि जगह पर भीलवाड़ा बंद का असर दिखा इस पूरी स्थिति पर पुलिस द्वारा गश्ती बढ़ाकर पूरी स्थिति पर निगाह रखी गई व संवेदनशील इलाक़ों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
