मृतक और पत्नी दोनों DRM ऑफिस रेल्वे कर्मचारी थे।

लोकतंत्र टाइम्स, भोपाल, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला थाना अंतर्गत एक घटना सामने आयी जिसमें पत्नी ने ही बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी जब राजधानी पुलिस द्वारा पूरे मामले पर संज्ञान लिया गया तो पति की हत्या की वजह चौकाने वाली सामने आई जिसमें पत्नी द्वारा अपने ही पति की हत्या पैसो के लालच में आकर की गयी है आरोपी पत्नी के पास सरकारी नोकरी,बंगला,गाड़ी सबकुछ होने के बावजूद अपने पति के धन को पाने की लालसा से अपने बेटे के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम मृतक की दूसरी पत्नी ने दिया है मृतक जोगेंद्र रेल्वे कर्मचारी था और मृतक जोगेंद्र की पहली पत्नी की मृत्यु हो गयी थी उसके बाद मृतक जोगेंद्र द्वारा अपने ही डीआरएम आफिस में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत प्रेमलता कोरी से दूसरी शादी कर ली गयी थी जब जोगेंद्र का रिटायर्मेंट हुआ उसके बाद इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
दरअसल यह पूरा घटना 16 दिन पूर्व की है जब आरोपी पत्नी प्रेमलता कोरी का पति रिटायर हुआ तो उसको पीएफ व पेंशन की राशि जो कि लगभग 40 लाख रुपये मिली थी मृतक द्वारा अपनी वर्तमान पत्नी के नाम पर 10 लाख रुपये के बंगला बनाने के बाद बचे 30 लाख रुपये अपनी पूर्व मृतक पत्नी की लड़कियों को देना चाहता था इस पर दूसरी आरोपी पत्नी प्रेमलता कोरी को यह बात सही नहीं लगी और 30 लाख रुपये व मिलने वाली पेंशन के लालच में आकर अपने बेटे के साथ मिलकर साथ में सोये पति जोगेंद्र का तकिये से मुंह दबाकर अपने पति की हत्या की साजिश रच मौत के घाट उतार दिया गया।
राजधानी भोपाल पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया की मृतक की पत्नी भी रेल्वे कर्मचारी थी और आरोपी पत्नी प्रेमलता कोरी को किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं थी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
