
लोकतंत्र टाइम्स,मंदसौर,बरसात के मौसम का सावन का महीना बीत जाने के बाद भादों माह के महीने में विगत दिवस रविवार के दिन पूरे दिनभर झमाझम – झमाझम बारिश का दौर चलता रहा झमाझम हुई बारिश से कुछ हद तक नदी नालों तालाबों और कुओं का जलस्तर भी बढ़ गया जहां एक तरफ शिवना मैया के दोनों किनारों तक लगभग – लगभग पानी पहुंच गया था और छोटी पुलिया तो जल मग्न हो गई थी वहीं दूसरी तरफ मंदसौर के प्रमुख तेलिया तालाब में भी पानी की आवक कुछ-कुछ अच्छी हो गई है | कुओं के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हो रही है ऐसी चर्चाएं लोगों में हो रही है लोग कह रहे हैं कि जैसा लग रहा था कि सावन के महीने में अच्छी बारिश नहीं हुई तो अब भादों के महीने में अच्छी बारिश होगी और बारिश के मौसम की पूरी पूर्ति हो जायेगी।

चर्चा यह भी है कि मंदसौर में अभी औसत बारिश का आंकड़ा अभी भी थोड़ी दूर हैं | लेकिन भादों माह के महीने में मंदसौर जिले में भी औसत बारिश हो ही जायेगी | रविवार के दिन भर हुई अच्छी बारिश के बाद हुई रुक – रूककर रिमझिम – रिमझिम बारिश से ऐसा लग रहा है कि भादों का महीना अब बारिश का महीना ही रहेगा अब चाहे कभी – कभी झमाझम – झमाझम बारिश हो जाये या फिर रुक – रुककर रिमझिम – रिमझिम बारिश हो कुछ इसी तरह की चर्चाएं लोगों में हो रही है |
अब आगे वाले कुछ दिनों में बारिश कैसी होगी यह तो आगे आने वाले समय से ही पता चलेगा लेकिन अभी हुई इन दिनों की बारिश लोगों के लिए अच्छी साबित हुई है क्योंकि पानी बिन सब सून लगता है | बारिश होने से पीने के पानी के जल स्त्रोत तो भरेंगे ही फसलों की सिंचाई के लिए भी पानी पर्याप्त होगा|
