रतलाम :दबंगों की दंबगाई,जातिवाद के रूप में निकल कर आयी सामने। 

Spread the News

शासकीय शमशान में दलित परिवार को दाह-संस्कार करने से रोका,

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम, रिंगनोद की चौकी ग्राम असावती अंतर्गत यह घटना निकल कर सामने आयी की जब गाँव के ही दबंग द्वारा एक दलित परिवार को शासकीय शमशान में दलित परिवार के सदस्य का दाह संस्कार करने से रोका गया।

बताया जा रहा है कि रींगनोद चोकी के असावती में एक दलित परिवार के सदस्य की मृत्यु हो गई जब दलित परिवार द्वारा मृतक की शरीर का दाह-संस्कार करने के लिए शमशान लेकर आए लेकिन शमशान में हालहि में हुई तेज बारिश के कारण पानी भर गया और आसपास भी कहीं दाह-संस्कार की जगह पानी भरे होने के कारण नहीं मिली लेकिन पास ही एक शासकीय शमशान भी मौजूद था जब दलित परिवार द्वारा मृतक सदस्य के शरीर का दाह संस्कार करने के लिए घुसे तो एक दबंग द्वारा उनको शासकीय शमशान में दाह-संस्कार करने से रोक दिया गया। इस कारण किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो के माध्यम से इस पूरी घटना को वायरल कर दिया गया।

वायरल वीडियो जब सोशल मीडिया के माध्यम से रतलाम पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के पास पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा तत्काल इस वीडियो की जाँच कारवाई गयी तो पूरी घटना सत्य पायी गयी तब रतलाम पुलिस द्वारा दबंग के खिलाफ धारा 317/2024 धारा 301 बीएनएस 3(1)(za)(A) एससी एसटी एक्ट के तहत आरोपी नागुसिंह पिता धुलसिंह निवासी कुम्हारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *