औसत बारिश का आंकड़ा पूरा होने के लिए अभी और बारिश का इंतजार।

लोकतंत्र टाइम्स,मंदसौर-जोरदार झमाझम बारिश के बाद हुईं रिमझिम – रिमझिम बारिश के बाद बारिश का दौर थम गया है | और उमड़ते – घुमड़ते बादलों के बीच धूप – छांव का खेल चल रहा है| इसी बीच बादलों की लूका छिपी के साथ – साथ मामूली सी उमस भरी गर्मी का भी एहसास हो रहा है बारिश का दौर नदारद सा है कुछ इसी तरह की चर्चा लोगों में हो रही है

लोग कह रहे हैं कि अभी कुछ दिनों पहले हुई जोरदार झमाझम बारिश से मंदसौर शहर का तेलिया तालाब आसपास से धीरे-धीरे बहते हुए पानी से लबालब भर गया है और नदी नालों में लगभग – लगभग पानी की धारा अविरल बह रही है खेतों में खड़ी फसलें भी लहलहा रही है|

लेकिन साल भर पानी की पूर्ति के लिए औसत बारिश का आंकड़ा भी पूरा होना बहुत जरूरी है इसलिए अभी एक बार फिर से बारिश होना चाहिये लोगों को अभी और बारिश होने का इंतजार है |
