रतलाम :तेज स्पीड अनियंत्रित रोडवेज बस ने मारी बाइक सवार को टक्कर।

Spread the News

टक्कर इतनी भीषण थी की देखने वालों के होश उड़ गये व बाइक बस के नीचे फसकर चकनाचूर हो गयी।

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम फ्रीगंज रोड पर आज तड़के दोपहर 1 बजकर 40 मिनिट पर एक रोडवेज बस नंबर RJ09-PA4442 जो की 2 बत्ती से तेज स्पीड में आ रही अनियंत्रित बस इतनी स्पीड में थी अपनी साइड में चल रहे बाइक सवार को इतनी स्पीड में रोडवेज बस ने टक्कर मारी की बाइक सवार ने कूद कर जान बचाई व बाइक रोडवेज बस के नीचे दबकर चकनाचूर हो गयी जिसमें बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया है।

देखिए वीडियो,केसे मारी रोडवेज बस ने टक्कर,

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रोडवेज बस हमेशा शहर के बीच तेज स्पीड में ही निकलती हैं और आज भी बस इतनी स्पीड में थी की बस ड्राइवर को ब्रेक लगाने का भी समय नहीं मिला और बाइक सवार को टक्कर मार दी बाइक सवार का कहना था की बस के तेज स्पीड में आने के कारण मुझे सम्भलने का मौका तक नहीं मिला फिर भी कूदकर जान बचाई गयी।

यह हादसा होने के बाद घायल बाइक सवार लगभग 30 मिन तक मदद इंतजार करता रहा लेकिन जिम्मेदारों के सुस्त रवैये के चलते कोई मदद समय पर नहीं मिल सकीं जबकि स्टेशन रोड थाने का एक पुलिस जवान जो की विदाउट वर्दी के घटनास्थल पर रुका 5 मिनिट बाद वहां से स्थिति देखकर रवाना हो गया।

रतलाम प्रसाशन के सुस्त रवैये के चलते फ्री गंज पर रोड की हालत ठीक नहीं होने पर व रोड़ पर जगह गढ्ढे होने पर भी निगम प्रसाशन के जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं जाता जबकि यहां आए दिन कयी हादसे होते रहते है।और खास बात तो यह है की शहर विधायक चेतन्य कश्यप का कार्यालय और निवासस्थल रोड से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *