रतलाम :कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ ने राज्यपाल के नाम शहर SDM को सोपा ज्ञापन।

Spread the News

राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति प्रदेशव्यापी आंदोलन को लेकर सौपा ज्ञापन।

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडवारिया क़े नेतृत्व में प्रदेश में राज्य सूचना आयोग में आयुक्त की नियुक्ति को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन के नेतृत्व में चलाया जा रहे हैं आंदोलन को लेकर राज्यपाल के नाम शहर SDM को ज्ञापन सोपा गया जिसमें मांग करी गई की सूचना का अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 6(1) के अंतर्गत आम जन को यह अधिकार दिया गया था कि वह शासकीय कार्यालय में हो रहे हैं कार्यों की जानकारी सूचना के अधिकार के माध्यम से ले सकते हैं

परंतु देखने में आया है कि सूचना आयोग मैं आयुक्त का कार्यकाल 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गया है इसके उपरांत आज दिनांक तक 6 माह बाद भी सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाई है वही सूचना के अधिकार में जानकारी लेने के बाद यदि जानकारी नहीं मिलती है तो प्रथम अपील अपीलिय अधिकारी के समक्ष करने के बाद सुनवाई नहीं होने पर ड्यूटी अपील राज्य सूचना आयोग को करनी पड़ती है परंतु वहां पर आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने के कारण कोई अपील सुनने वाले नहीं है

इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सूचना आयोग भोपाल में 15000 हजार शिकायतों की सुनवाई होना बाकी है इसी को देखते हुए कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ रतलाम, तथा रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यपाल के नाम शहर SDM अनिल भाना को ज्ञापन सोपा गया।


ज्ञापन देते समय शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर पारस दादा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव यास्मीन शेरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिँह अठाना, फेयाज मंसूरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान, कमरुद्दीन कच्छवाय, नासिर कुरैशी, कविता महावर, राजीव रावत, हितेश पैमाल, भरत सेन, शाकिर खान, इक्का बेलूत, श्याम सुंदर शर्मा (टंटू भैया ) शीतल सेन,जितेंद्र पंडित, नदीम मिर्जा, राजनाथ सिंह, देवेंद्र वेराल, राहुल दुबे (जोंटी) रुपेश नागौरी, हेमंत नेका, आरिफा कछवाय, राधा प्रजापत सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *