खबर का असर : लोकतंत्र टाइम्स की रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने दिया सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल को नोटिस।

Spread the News

कुछ दिन पूर्व लोकतंत्र टाइम्स ने रिपोर्ट दिखाई थी कि केसे सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल ने सरकारी फुटपाथ पर स्कूल की पार्किंग बना रखी थी।

लोकतंत्र टाइम्स/रतलाम लोकतंत्र टाइम्स ने 7 दिन पूर्व एक वीडियो रिपोर्ट प्रसारित की थी जिसमें सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल द्वारा सरकारी फुटपाथ पर अवैध रूप से अस्थायी पार्किंग बनाई गई थी ।

इस रिपोर्ट में लोकतंत्र टाइम्स द्वारा यह मुद्दा उठाया गया था कि इस अवैध पार्किंग से आम नागरिक को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके बाद कलेक्टर कार्यालय में रोड सेफ्टी समिति की बैठक में कलेक्टर राजेश बाथम की मौजूदगी में पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल के प्राचार्य को नोटिस जारी करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *