
लोकतंत्र टाइम्स,उज्जैन महाॅकाल नगरी उज्जैन की एक घटना सामने आयी जिसमें चलते रोड के नजदीक बने फुटपाथ पर दिनदहाड़े एक विक्षिप्त महिला के साथ आरोपी युवक ने जबरदस्ती शराब पिलाकर बलात्कार किया व मौके पर मौजूद रहे लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल भी कर दिए गए।

यह पूरा उज्जैन दुष्कर्म घटनाक्रम-:
यह घटना बुधवार महाॅकाल नगरी उज्जैन में स्थित कोयला फाटक के चौराहे पर फुटपाथ की बतायी जा रही है जहां एक महिला जो भीख माँग कर अपना जीवन गुजारा चलती थी पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी युवक का नाम लोकेश है उसके द्वारा मुझको शादी का झांसा देकर शराब पिलाई गयी व उसके बाद जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म कर वहां से पीड़ित महिला को धमकी देते हुए भाग निकला।
मौजूद लोगों द्वारा महिला को बचाने की जगह उसका वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया गया जब वायरल वीडियो गुरुवार को सामने आया तब उज्जैन पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम का संज्ञान लिया गया है उज्जैन पुलिस द्वारा बताया गया की पीड़ित महिला को थाने ले जाया गया व पीड़ित महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गयी व आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कॉंग्रेस ने साधा निशाना-
उज्जैन में हुए इस पूरे घटनाक्रम पर कॉंग्रेस ने भाजपा पर हमला किया जिसमें कॉंग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह घटनाक्रम धर्म नगरी उज्जैन का नही अपितु पूरे मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प हो गयी है और पूरे प्रदेश की जनता इसकी गावहीं देती है।
भाजपा ने किया पलटवार-
भाजपा द्वारा पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी शर्मा ने कॉंग्रेस पर निशाना साधकर पलटवार करतें हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दे नहीं इसलिए भाजपा को इस मुद्दे को लेकर बदनाम कर रही है यह सरकार भाजपा सरकार है इसमें कोई भी अपराधी बच नहीं सकता है मध्यप्रदेश का कानून अपने हिसाब से चलेगा ना की विपक्ष कॉंग्रेस पार्टी के अनुसार कानून चलेगा।
