धूमधाम से जगह – जगह होगी प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना।

लोकतंत्र टाइम्स, कहा जाता है कि कोई भी शुभ कार्य हो चाहे धार्मिक अनुष्ठान हो यज्ञ – हवन – पूजा पाठ – शादी विवाह – ग्रह प्रवेश आदि सभी आयोजनों में सबसे पहले रिध्दी सिद्धी के दाता विध्न विनाशक संकट नाशक प्रथम पूज्य श्री भगवान श्री गणेश जी का विधि – विधान से पूजा अर्चना की जाती है
यहां तक कि घर के पूजा घर में भी रोज सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी के स्नान आदि कराने के बाद पूजा शुरू की जाती है| प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी आज से दस दिवसीय प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी का गणेशोत्सव पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है।
भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की जगह – जगह पूरे विधि-विधान और पूजा – अर्चना से स्थापना की जा रही है दस दिनों तक भगवान श्री गणेश जी के भक्तों का श्रद्धा भक्ति आस्था और विश्वास व उत्साह से गणेशोत्सव मनाया जायेगा |
