रतलाम :शहर में सड़क निर्माण के दौरान पाइपलाइन टूटने से टाइफाइड और पानी जनित बीमारियों का खतरा।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स/रतलाम शहर में चल रहे नई सड़क निर्माण कार्य के दौरान कई स्थानों पर पानी की पाइपलाइन फूट जाने के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो रही है। पाइपलाइन फूटने से पानी सड़क पर फैल जाता है और सप्लाई बंद होने के कारण वही गंदा पानी वापस पाइपलाइन में चला जाता है, जो अगली सप्लाई में नागरिकों तक पहुंच जाता है। इससे शहर में टाइफाइड और अन्य पानी जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन सचिव नरेन्द्र श्रेष्ठ ने शहर के जिला अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, और निगम के अन्य अधिकारियों से अपील की है कि वे इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान दें। फाउंडेशन का कहना है कि पाइपलाइन टूटने से न केवल जल सप्लाई बाधित हो रही है बल्कि गंदे पानी के पुनः पाइपलाइन में जाने से नागरिकों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

फाउंडेशन के प्रतिनिधियों का कहना है कि अधिकारियों को तुरंत उचित कदम उठाने चाहिए ताकि पाइपलाइन टूटने की समस्या को रोका जा सके और साफ पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही, अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वे सड़क निर्माण कार्यों के दौरान पाइपलाइनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और नागरिकों को बीमारियों से बचाने के लिए उचित प्रबंध करें।प्रशासन से इस ओर तत्परता से कार्यवाही करने की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *