रतलाम :स्काउट गाईड WOSM & WAGGGS की कार्यशाला हुई संपन्न।

Spread the News


लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम राष्ट्रीय स्तर पर भारत स्काउट एवं गाइड नई दिल्ली के तत्वाधान में रायवाला, उतराखंड में आयोजित पांच दिवसीय रीजनल वर्कशॉप में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से होली फेमिली कॉन्वेंट स्कूल बाजना के 4 स्काउट, 1 स्काउट मास्टर श्री महेश वसुनिया ने भाग लिया। डी.ओ. सी. श्री रमेश बारिया व जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री कैलाशचंद्र व्यास ने बताया कि वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन स्काउट मूवमेंट में मैसेंजर ऑफ पीस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स, डिजिटल स्मार्ट जनरेशन, बेटर वर्ल्ड, फ्रेम वर्क, सर्फ स्मार्ट 2.0 के लक्षों को प्राप्त करने में स्काउट एवं गाइड, यूनिट लीडर की अहम भागीदारी पर गतिविधियां की गई।

यूथ प्रोगामार असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अलेंद्र शर्मा इस कार्यक्रम के संचालक रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर स्काउट श्री के.सी. शर्मा, सहायक संचालक श्री राहुल मंडलोई, श्री जितेन्द्र जोशी परियोजना अधिकारी,राष्ट्रीय एवं जिला गाइड कमिश्नर डॉ. सुलोचना शर्मा, जिला रोवर आयुक्त श्री गोपाल जोशी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त श्री कैलाशचंद्र व्यास, डी.ओ.सी. श्री रमेश बारिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, प्रधान लिपिक श्री ज्योतिनारायण त्रिवेदी, सह सचिव श्री सुरेन्द्र कुमार भट्ट आदि ने उत्तराखंड रायवाला से लोटे स्काउट दल का पुष्पमाला से स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के. सी. शर्मा ने लीडरशीप पर कहा कि आप अच्छे लीडर बने, एक अच्छे नेतृत्व की क्षमता जाग्रत करे ताकि हम अच्छे नागरिक तैयार कर देश सेवा मे भागीदार बने। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ओ.आई.सी . श्री कैलाशचंद्र व्यास ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *