रतलाम :गणेश प्रतिमा पर पथराव मामले में लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर करवाई की माँग।

Spread the News

हिन्दू समाज के सामुहिक प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुलिस मारपीट में प्रभु मेडा की मृत्यु पर प्रकरण दर्ज करने व दोषी पुलिस कर्मियों पर करवाई की माँग को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

लोकतंत्र टाइम्स रतलाम, मोचीपूरा से गणेश प्रतिमा को लेकर निकल रहे जुलूस पर पथराव की घटना को लेकर हिन्दुओं समाज के लोगों द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी करने को लेकर किए गए प्रदर्शन पर बर्बरतापूर्ण रतलाम पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज का मामला अब सह पकडते दिख रहा हैं। क्योंकि इस पथराव की घटना व पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर सर्व हिन्दू समाज के एक सामुहिक प्रतिनिधिमंडल द्वारा रतलाम कलेक्टर राजेश कुमार बाथम से मिलकर ज्ञापन दिया गया और मांग की गयी कि पुलिस मारपीट से मृत हुए युवक की हत्या का प्रकरण दर्ज करने व मारपीट करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही करने इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की लाठीचार्ज में मृतक प्रभु मेडा का पोस्टमार्टम कराया बिना परिवार पर दबाव बनाकर उसका अंतिम संस्कार करवाया गया है। इसकी भी निष्पक्ष जांच की जाकर दोषियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाए। और जुलूस पर पथराव करने वालों के खिलाफ कडी कर्यवाही करने की मांगे रखी गयी।

इस घटना के पश्चात मुस्लिम समाज द्वारा पुनः पथराव किया गयां इसके वीडियो उपलब्ध है उसके विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।इस पूरे मामले गणेश प्रतिमा पर पथराव के मामले को लेकर पूरी घटना की जांच करवा कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा है कि यदि दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो हिन्दू समाज द्वारा चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन किया जाएगा,जिसकी सारी जिम्मदारी प्रशासन की होगी।

यह पूरा घटनाक्रम-: बताया जा रहा है कि गणेश चतुर्थी के दिन रविवार रात को मोचीपुरा से गुजर रहे गणेश प्रतिमा के एक जुलूस पर किसी ने पथराव किया था। गणेश प्रतिमा पर हुए पथराव से आक्रोशित हिन्दू समाज के लोगों ने रात करीब नौ बजे स्टेशन रोड पुलिस थाने पर पंहुचकर पथराव करने वालों के खिलाफ कार्यवाही व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए व पूरी रोड को भी जाम कर दिया गया व नारेबाजी भी कि गयी। घटनाक्रम वाली रात को लगभग साढे ग्यारह बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठी भांजी गयी व जमा हिन्दू समाज के लोगों की भीड़ पर आशु गेस का भी प्रयोग किया गया था। प्रत्यक्षदर्शीयों द्वारा बताया गया कि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले तीन लोगों को पुलिस द्वारा उनके घरों से निकाल कर उनके साथ बेहद बर्बरतापूर्ण तरीके से मारपीट की गयी। पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण मारपीट में महेन्द्र सोलंकी,लखन रजवाङिया और किन्नर गुरु काजल बुरी तरह से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा यह भी बताया गया कि पुलिस मारपीट से इन लोगों को फ्रैक्चर तक हो गए। पुलिस ने इस मामले में तेरह नामजद आरोपियों समेत लगभग 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ उपद्रव करने का आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

उपस्थित सामुहिक हिन्दू समाज के सदस्य- हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक कमलेश ग्वालियरी के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,महामंत्री निर्मल कटारिया, अशोक चौटाला,प्रवीण सोनी,अशोक पोरवाल, मोहन लाल मुरलीवाला,वीरेंद्र वफगावकर,मनोहर पोरवाल,राजेश कटारिया सतीश त्रिपाठी और विनोद मूणत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *