
लोकतंत्र टाइम्स, जावरा ग्राम नवेली निवासी शंकरलाल पिता बगदीराम पाटीदार द्वारा थाना कालुखेड़ा,जिला रतलाम में रिपोर्ट कि थी की दिनांक11.09.24 को मैंने अपने गहने जावरा में ज्वेलर्स पर 2,40,400 रुपये में बेचे थे जिसमे से 4400 रुपये मैने अपने बैंक खाते मे जमा कर दिये थे तथा शेष 2,36,000 रुपये मेरी मोटर सायकल की डिक्की मे रखकर अपनी मोटरसाईकिल लेकर अपने रिश्तेदार मुकेश पाटीदार की दुकान अरनिया मंडी पर लगभग 03.30 बजे मिलने चला गया था। जो मैने अपनी मोटरसाईकिल को दुकान के सामने खड़ी की थी। फिर कुछ देर बात मोटर सायकल डिक्की खोली तो डिक्की में मेरे रुपयो की थैली नही दिखी फिर मैने घटना मुकेश पाटीदार को बतायी और आसपास मेरी रुपये की थैली की तलाश कि जिसका कोई पता नही चला। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटर सायकल की डिक्की में थैली में रखे 2,36,000 रुपये चुराकर ले गया है। तत्काल थाना औ.क्षेत्र.जावरा पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 545/11.09.24 धारा 303(2) बी.एन.एस. का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

इस पूरे मामले में पुलिस टीम गठीत की गयी अज्ञात आरोपी व चोरी गये रुपये की तलाश घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज,संदिग्ध से पुछताछ एवं परिस्थितिजनक साक्ष्य के आधार पर की गयी जिसके आधार पर गठित टीम द्वारा घटना के 48 घन्टे के भीतर संदिग्ध व्यक्ति सुनिल पिता जीवन चंन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बेगमपुरा को पकडा। एवं पुछताछ की गयी जिसके द्वारा उक्त रुपये चोरी की घटना घटित करना बताया जो आरोपी पर धारा 27 साक्ष्य विधान का मेमोरेण्डम तैयार किया गया तथा मेमोरेण्डम अनुसार आरोपी द्वारा बताया कि चोरी किये गये रुपये की थैली मैने मेरे खेत पर खेजड़े के पेड़ पर बांध रखी है तथा चोरी में उपयोग की गयी मोटर सायकल वही खेत पर खड़ी है। जो आरोपी को बताये अनुसार चोरी की गयी राशि 2,20,000 रुपये व चोरी मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल आऱोपी सुनील के खेत से जप्त की गयी।
जप्त मश्रुका- नगदी राशि 2,20,000 रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल
गिरफ्तार आऱोपी- सुनिल पिता जीवन चंन्द्रवंशी जाति बागरी उम्र 23 साल निवासी ग्राम बेगमपुरा थाना औ.क्षेत्र.जावरा।
