मंदसौर :मेडिकल कॉलेज को 50 और सीटों की मान्यता मिलने से 100 सीटों पर छात्रों को मिलेगा प्रवेश।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, मंदसौर के सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज में 50 और सीटों की मान्यता मिल जाने से अब 100 सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा चर्चा है कि मंदसौर के मेडिकल कॉलेज में नेशनल मेडिकल कमीशन द्वारा प्रथम चरण में 50 सीटें स्वीकृत की गई थी जो 50 सीटें मेडिकल कॉलेज के हिसाब से कम थी मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें और बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय निरंतर प्रयास जारी रहा।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने एनएमसी में अपील की गई लेकिन फिर भी सीटें नहीं बढ़ाई जा रही थी चर्चा यह भी हो रही है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष एक बार और फिर से अपील की गई और मंत्रालय एवं एनएमसी के उच्च अधिकारियों से निरंतर संपर्क से यह है प्रयास सफल हुआ |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा मंदसौर मेडिकल कॉलेज में दूसरे चरण में 50 सीटें और बढ़ाए जाने की स्वीकृति दे दी गई |चर्चाएं हो रही है कि अब मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें और बढ़कर 100 सीटें हो जाने से मंदसौर जिले के छात्रों को समुचित लाभ मिलेगा और मंदसौर जिले के चिकित्सा के क्षेत्र में भी अनुपम वृद्धि होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *