जहाजपुर में हुए पथराव में करवाई के लिए विधायक गोपीचंद मीणा बेठे धरने पर।

लोकतंत्र टाइम्स,भीलवाड़ा/जहाजपूर-राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपूर में एक घटनाक्रम सामने आया जब जलझुलनी ग्यारस में निकलने वालीं बेवाण यात्रा पर असामाजिक तत्वों द्वारा जहाजपुर का सौहार्द माहौल खराब करने के लिए बेवाण यात्रा पर पथराव किया गया है।अचानक हुई पत्थरबाजी पर माहौल गरमा गया और दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और इस पूरे पथराव के घटना पर बेवाण यात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गयी जिससे जहाजपूर का माहौल बिगड़ गया है।

यह पूरा घटनाक्रम-: राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपूर किले पर स्थित स्थान से आज लगभग दोपहर 3 बजे जल झुलनी एकादशी पर निकलने वाली बेवाण यात्रा प्रारंभ हुई बेवाण यात्रा किले के मार्ग से होकर गुजर रहा था तथा तभी अचानक बेवाण यात्रा पर अचानक पथराव हो गया जिसमें बेवाण यात्रा में शामिल लोगों में भगदड़ मच गयी और माहौल गरमा गया दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और इसी बीच बेवाण यात्रा की सुरक्षा के लिए मौजूद डीएसपी अजित सिंह,तहसीलदार रवि कुमार, थाना प्रभारी नरपत सिंह भी उपस्थित थे तभी पुलिस द्वारा हुई अचानक पथराव और दोनों पक्ष आमने सामने होने की घटना पर कानून सुरक्षा दृष्टी से हल्का लाठीचार्ज किया गया। इसके बाद बेवाण यात्रा को कुछ दूरी पर सुरक्षित स्थान पर रोका गया।बेवाण यात्रा पर हुए पथराव के पूरे मामले पर करवाई के लिए जहाजपूर विधायक गोपीचंद मीणा धरने पर बैठ गए व पथराव की घटना पर दोषियों पर करवाई व गिरफ्तारी के लिए व दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की माँग पर अड़े रहे इसी बीच घटना की सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग भी घटनास्थल पर एकत्रित हो गए व इसी बीच पूरे बाजर बंद भी हो गए।
इस पूरे बेवाण यात्रा पर पथराव मामले में बेवाण यात्रा में शामिल लोगों मे पथराव व मची भगदड़ के कारण कयी लोग घायल भी हो गये और इसी बीच मकान व वाहन में तोड़फोड़ भी हुई।
मिली जानकारी अनुसार हुई पथराव की घटना को नियंत्रण करने के लिए जहाजपूर पुलिस व अधिकारी के साथ अतिरिक्त राजस्थान पुलिस बल भी बुलवाया गया व खबर लिखने तक धरने पर बैठे विधायक व हिन्दू संगठन के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है फ़िलहाल घटनाक्रम स्थान पर आगे माहौल खराब ना हो और स्थिति नियंत्रण के लिए राजस्थान पुलिस बल के जवानों को चपे चपे पर तैनात कर दिया गया है।
