भीलवाड़ा-जहाजपूर बेवाण पथराव पर प्रसाशन की बड़ी करवाई।

Spread the News

जहाजपूर–स्थित जामा मस्जिद स्वामित्व संबंधित सारे दस्तावेज 24 घण्टे में पेश करने के लिए निगम प्रसाशन ने सदर को दिया नोटिस,

लोकतंत्र टाइम्स, भीलवाड़ा/जहाजपूर, जलझुलनी एकादशी पर निकली बेवाण यात्रा पर असमाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने पर जहाजपूर स्थित जामा मस्जिद के स्वामित्व संबंधित सारे दस्तावेज 24 घण्टे के अंदर पेश करने के लिए जहाजपूर मस्जिद के सदर को नोटिस दिया गया है।

वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर नगर निगम प्रशासन तत्काल अलर्ट मोड पर दिखाई दिया व अस्थायी केबिन पर करवाई करते हुए अस्थायी घूमटीयो पर बुलडोजर चलाया गया है और इस पुरे घटनाक्रम पर स्थानीय पुलिस द्वारा लगभग 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया वहीं स्थानीय कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार विधायक गोपीचंद को समझाइश देते हुए दिखाई दिए।

दरअसल जलझुलनी एकादशी पर निकले बेवाण यात्रा पर अचानक हुए पथराव की घटना के कारण स्थानीय विधायक गोपीचंद मिणा और हिन्दू संघटन के लोगो द्वारा पथराव की घटना पर आरोपी के मकान ध्वस्त करने व आरोपी की तलाश करने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं।

देखिए पूरी घटना का लाइव वीडियो

इधर नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध केबिन पर लगातार बुलडोजर जारी है अतिक्रमण करने वालों के बीच हलचल का माहौल बना हुआ है।वहीं जहाजपूर के नगर निगम अधिकारी राघव सिंह ने जामा मस्जिद के सदर को नोटिस देकर मस्जिद स्वामित्व संबन्धित सारे दस्तावेज 24 घण्टे के अंदर पेश करने को लेकर सूचना पत्र जारी किया गया है सूचना पत्र में लिखा गया है की वार्ड न.9 स्थित जामा मस्जिद के संबंध में स्वामित्व संबंधित पट्टा निर्माण स्वीकृति जो भी दस्तावेज है । व निर्माण संबन्धित सारे दस्तावेज पेश करने को कहा गया है।

इस पूरे पथराव की घटनाक्रम पर विधायक समेत 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं जिनका मेडिकल करवाया गया है। तथा स्थानीय पुलिस द्वारा घटित पथराव की घटना पर FIR दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा लगातर दबिश देकर 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया है।

वहीं पथराव की घटना पर आक्रोशित लोगों ने शनिवार रात लगभग आधा दर्जन से ज्यादा केबिनो में आग लगा दी गयी है आग लगाने वाले लोगों को पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ा गया व उसके बाद आग पर काबु पाया गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बाहर से आयी भीड़ ने लगभग आधा दर्जनों से ज्यादा केबिनो में आग लगा दी गयी जिससे केबिन में रखी सारी समान जल गए इसके बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ चलने वाली मुहिम को फ़िलहाल रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *