नागदा :विश्वकर्मा समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव का किया सम्मान।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स,नागदा आज भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा के नागदा स्थित अंजली अर्थ मूवर्स फैक्ट्री के उद्धघाटन समारोह में विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पांचाल एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आगमन हुआ जिसमे भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं वरिष्ठ समाज सेवी एवं रिटायर्ड शिक्षक गोवर्धनलाल विश्वकर्मा की उपस्थिति रही।

विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अच्छे कार्यों के लिए यादव का सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया एवं यादव द्वारा भी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की पट्टिका पहनाकर विश्वकर्मा जी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा सुनील सिंह यादव राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता, उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश विश्वकर्मा, उज्जैन जिला सदस्य मनोज सांवरिया नागदा तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चाय वाले एवं अन्य विश्वकर्मा समाज की उपस्थिति सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *