मंदसौर-दस दिवसीय गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

Spread the News

अनंत चतुर्दशी को गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन,

लोकतंत्र टाइम्स, मंदसौर – कहा जाता है कि श्रद्धा भक्ति आस्था और विश्वास के देवता रिध्दी सिद्धी के दाता विघ्न विनाशक संकट नाशक प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवक – युवतियों महिलाओं – पुरुषों और हमारे वरिष्ठ जनों सबके मन को भाते हैं दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव में जहां एक तरफ भगवान गणेश जी के दर्शनों को भक्तों की भीड़ रही तो वहीं दूसरी तरफ शाम के समय भगवान श्री गणेश जी की आरती में भक्तों का जन सैलाव उमड़ता रहा।

पूरे देश के साथ – साथ मंदसौर शहर सहित जिले के अंचल में भी भगवान गणेश जी का गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया | अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन भगवान श्री गणेश जी के भक्तों ने किया सुबह दस बजे से लेकर देर रात्रि तक भगवान श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का लगातार तांता लगा रहा भगवान श्री गणेश जी के भक्तों ने ढोल नगाड़ों के साथ रंग और गुलाल फूलों की वर्षा के साथ गणपति बप्पा मोरया अगले बरस फिर जल्दी आ के नारे लगाये।

शासन द्वारा भगवान श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी नदी तालाबों में किसी को भी गहरे पानी में जाने की इजाजत नहीं दी गई पूरे भक्ति भाव और शांतिपूर्वक भगवान गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *