रतलाम-शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम, दिनांक 23.08.2024 को आरोपी आरोपी इरशाद अलि पिता लियाकल अलि जाति सैय्यद मुसलमान उम्र 21 वर्ष एवं मो. युनुस पिता लियाकल अलि जाति सैय्यद मुसलमान उम्र 19 वर्ष निवासीयान मकान नम्बर 08 टायर गली चमारिया नाका रतलाम को गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण मे आरोपी इरफान पिस्टल निवासी हरमाला रोड रतलाम का घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी पतारसी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे । प्रकऱण की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए आरोपी इरफान पिस्टल की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000/- रुपये राशि की उद्घोषणा की गई थी । पुलिस अधीक्षक अमित कुमार अति. पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन मे एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन मे निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड के नेतृत्व मे टीम का गठन कर फारार आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया ।जिसमें गठित टीम द्वारा इरफान एहमद पिता जमील एहमद जाति कलाईगर उम्र 29 वर्ष निवासी 63/05 हरमाला रोड रतलाम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह पूरा मामला-:

दिनांक 21.08.2024 को पीड़िता महिला ने थाना स्टेशन रोड पर शिकायत की थी की मेरी इरफान पिस्टल निवासी अशोक नगर से जान पहचान हुई तथा इरफान बोला कि मैं तेरे से शादी करुंगा। इरफान द्वारा शादी का झांसा देकर करीबन तीन-चार माह से एक कमरा लेकर रख रहा है और पीड़िता के साथ गलत काम कई बार किया। फिर उसने अपने दोस्तो इरफान औऱ यूनुस को घर बुलाया औऱ महिला से जान पहचान कराई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मोहर्रम वाले दिन इरफान घर से चला गया और उसने शाम को इरशाद व युनूस निवासी चमारीया नाका रतलाम को मेरे कमरे उकाला रोड पर भेजा व दौनो वही रहे इरशाद औऱ इसके भाई युनूस ने मुझे कुछ खिलाया औऱ उस रात में दोनो भाईयो ने मेरे साथ बारी बारी से बलात्कार किया । फिर सुबह करीबन 6 बजे अपने कमरे पर गई औऱ इरफान को पुरी घटना बताई । इस बात से इरफान मुझे रखना नही चाहता । अभी आठ दिन पहले मैने अस्पताल में चैक करवाया तो मालूम पडा कि मैं दो माह गर्भवती हुं । पिछले 20 दिन से इरशाद औऱ इसका भाई यूनूस मुझे मेरा अश्लील विडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहे है । कल दिनांक 20.08.2024 को मैं इरशाद के घर दोपहर 12 बजे गई और बोला कि तुने मेरे साथ गलत किया है मैं प्रेग्नेंट हो गई हुं तु मुझे रख ले तो इरशाद ने मना किया बोला जा तु बच्चा गिरवा दे अगर रिर्पोट करने जायेगी तो तुझे जान से खत्म कर देगें । ये घटना सिराज को बताई जो मेरे मोहल्ले में रहता है । इरशाद औऱ यूनुस ने मुझे खिलाकर मेरे साथ बलात्कार किया है औऱ मेरा अश्लील विडियो बनाया तथा इरफान पिस्टल ने भी मुझे शादी का झांसा देकर तीन चार महिने मेरा शारिरिक शोषण किया तथा मुझे बदनाम करके छोड दिया है । रिपोर्ट पर से थाना स्टेशन रोड रतलाम के अपराध क्रमांक 1055/24 धारा 70(1),351(2) बीएनएस 3(2)(va), 3(1)(w)(ii) एससी/एसटी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

आरोपी पर पहले से दर्ज मामले-आरोपी इरफान पिस्टल के विरुध थाना माणकचौक पर महिला से छेडछाड, अवैध वसुली, मारपीट, अवैध शस्त्र रखने, जिलाबदर उल्लघंन सहित कुल 12 अपराध पंजीबद्ध है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *