फूड संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों पर उठा सवाल….?

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम रेलवे-स्टेशन प्लेटफॉर्म न.4 का एक मामला सामने आया जब महिला द्वारा जनआहार केंद्र से फ्लेवर्स दूध खरीद कर पिया गया तो अचानक फ्लेवर्स दूध पीने से महिला का स्वास्थ्य बिगड़ गया और महिला को उल्टियां होने लगी व महिला चक्कर खाकर बेहोश हो गयी जब साथ मौजूद लोगों द्वारा महिला के द्वारा पिया गया फ्लेवर्स दूध के बोतल को चेक किया गया तो वह एक्सपायरी दिनांक का निकला और बाकी फ्लेवर्स दूध की बोतले चेक की गयी तो किसी भी बोतल पर एक्सपायरी दिनाँक अंकित नहीं पायी गयी।

यह पूरा मामला-
पीड़ित महिला जरीना बी द्वारा बताया गया की बहु गंतव्य स्थान से ट्रेन में आ रही थी तो पीड़ित महिला जरीना बी अपने बच्चे के साथ रेल्वे स्टेशन प्लेटफॉर्म न.4 पर बहु को लेने आए तब महिला को प्यास लगी तो महिला जरीना बी द्वारा प्लेटफॉर्म न.4 पर स्थित जन आहार केंद्र से अमूल का फ्लेवर्स दूध खरीदा जब महिला ने वह फ्लेवर्स दूध पिया तो कुछ देर बाद महिला को चक्कर आने लगे और चक्कर आने के बाद पेट दर्द और उल्टियां होने लगी तो महिला जरीना बी के साथ मे मौजूद उनके लड़के ने दूध पीने के बाद जब अचानक तबीयत खराब हुई तो जरीना बी के बच्चे द्वारा देखा गया की फ्लेवर्स दूध की बोतल पर एक्सपायरी दिनाँक अंकित थी जब महिला के साथ मौजूद उनके बच्चे ने जब केन्टिन में मौजूद कर्मचारियों से पूछा गया कि फ्लेवर्स दूध की बोतल एक्सपायरी दिनाँक की क्यों बेच रहे तब केन्टिन में मौजूद कर्मचारियों द्वारा सारी बोतल हटाकर बोरे में भर दी गयी।
जब परिजन द्वारा बोतल चेक की गयी तो केन्टिन में मौजूद 30 से 40 बोतल फ्लेवर्स मिल्क की मिली जिस पर एक्सपायरी दिनाँक ही अंकित नहीं थी ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद परिजनों द्वारा एम्बुलेंस बुलवाकर जरीना बी को जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

महिला द्वारा जब अमूल फ्लेवर्स मिल्क खरीदा गया तो बदले में बिल लिया गया उस बिल पर मिल्क की बोतल पर अंकित मूल्य से ज्यादा पैसा भी वसूला गया और जारी बिल पर मूल्य ज्यादा लेने का संबधित ब्योरा भी नहीं दर्शाया गया था।

जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर उठता सवाल-
रतलाम रेल्वे स्टेशन पर इतनी संख्या में एक्सपायरी दिनाँक का फ्लेवर्स दूध बेचा जा रहा है तो क्या रेल्वे फूड संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा चेकिंग क्यों नहीं की जाती है और आज एक महिला बीमार हुई है रतलाम रेल्वे स्टेशन पर रोज के हज़ारो यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है क्यों जन आहार केंद्र द्वारा यात्रीयो की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है और यदि यह घटना घटित हुई तो इसका जिम्मेदार कोन है। और जिम्मेदार अधिकारी द्वारा इस पूरे मामले पर क्या करवाई की जाती है या और मामलों की तरह इस मामले को भी दबा दिया जाएगा यह अब समय ही बताएगा,,,,,,?
