महानिर्वाण महोत्सव पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना का हुआ आयोजन।

लोकतंत्र टाइम्स, मंदसौर-स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज के महानिर्वाण महोत्सव का आयोजन हुआ । इस अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर में भी प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना का अयोजन हुआ। स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज के महानिर्वाण महौत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मणिमहेश चेतन्य महाराज ने कहा कि स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर प्रतिष्ठापन कर मंदसौर को तीर्थ रूप को विश्व मानचित्र पर पहचान दिलाई।प्रत्येक माह खोली जाने वाली दानपेटी से विदेशी मुद्राओं का निकलना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। आपने कहा कि स्वामीजी ने धर्म का प्रचार-प्रसार किया। उनकी प्रवचन शैली बहुत ही सरल थी। स्वामी आनन्दस्वरूपानदं महाराज ने कहा कि महापुरूषों का अवतीर्ण संसार के लोगों के कल्याण के लिये होता है।

महापुरूषों का महानिर्वाण उनकी जन्म मृत्यु की गति की समाप्तहोकर स्वयं भगवद्ङ्कार हो जाते है। सबको प्रत्यक्ष आनन्द की अनुभूति कराके स्वामी ने अपने प्रत्यक्षानंद नाम को साकार कर दिया। हमारे तन की बीमारियों का उपचार तो डॉक्टर कर सकता है। परन्तु शारीरिक बीमरियों से भयंकर बीमारी है वह है मानसिक रोग और इसका उपचार एक सदगुरू ही कर सकता है।
इस अवसर पर स्वामी कृष्णप्रेमानंद महाराज, स्वामी शिव चैतन्य महाराज, स्वामी प्रभातमुनि महाराज, स्वामी मोहनानन्द महाराज ने दिया। डॉ.रविन्द्र है। स्वागत महाराज,स्वामीकृष्णवल्लभ शास्त्री ने किया रविन्द्र पांडे ने उदबाधित किया। संचालन बंशीलाल टांक ने किया। आभार रुपनारायण जोशी ने माना।

इस अवसर पर अजय सिखवाल, महेश गर्ग,जगदीशचन्द्र सेठिया, ओंकारलाल माली, प्रधुम्न शर्मा, रमेशचन्द्र शर्मा आदि ने संतो का सम्मान किया। पंवार ने पूजा- अर्चना की राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की एवं जिले वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के प्रतिष्ठादाता ब्रह्मलीन स्वामी प्रत्यक्षानंद महाराज की पुण्य तिथि पर पूजा अर्चना की। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता,मंदसौर विधायक विपिन जैन, मणि महेश चेन्तय, स्वामी आनंद स्वरूपानन्द, कलेक्टर अदिति गर्ग, सीईओ जिला पंचायत – राजेश कुमार जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष – बसंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी – बंशीलाल गुर्जर, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल उपस्थित थी साथ ही भगवान पशुपतिनाथ महादेव के भक्त भी उपस्थित थे।
