
लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा पार्षद हितेश शर्मा कामरेड व वार्ड कार्यकर्ता द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जंयति के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्या अर्पण कर वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस सदस्यता अभियान के अतंर्गत पार्षद हितेश शर्मा के नेतृत्व में वार्ड के घर-घर जाकर वार्ड के सदस्यों को जोड़कर भाजपा के सदस्य बनाए गए।

जिसमें वार्ड के रहवासियों में भाजपा के सदस्य बनने का उत्साह वार्ड रहवासियों में देखा गया वार्ड 42 में आज दिनांक तक लगभग 1200 से अधिक सदस्य बनाए गए।

उक्त आयोजित कार्यक्रम में वार्ड पार्षद हितेश शर्मा कामरेड के साथ वार्ड संयोजक चेतन पावैचा,आकाश गांधी, शैलेंद्र कृपलानी, महेश मित्तल, अजय भाटी, मंगल,आदि वार्ड के कार्यकर्ता मौजूद थे।
