
लोकतंत्र टाइम्स, मेघनगर-विश्व दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर महाराज साहब के शिष्य रत्न विजय यतींद्र सुरीश्वर महाराज साहब द्वारा स्थापित एवं पुण्य सम्राट युग प्रभावक विजय जयंतसेन सुरीश्वर महाराज साहब द्वारा पोषित एवं पल्लवित अखिल भारतीय राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 66वा वार्षिक सम्मेलन पूज्यपूर्ण सम्राट गुरुदेव की जन्म भूमि पेपराल महातीर्थ गुजरात में गच्छाधिपति विजय नित्यसेन सुरीश्वर महाराज साहब की निश्रा में आयोजित दिनांक 28 एवं 29 सितंबर को आयोजित हो रहा है जिसमें सम्मिलित होने के लिए मेघनगर नवयुवक महिला तरुण एवं बालिका परिषद के 41 सदस्य गुरुवार को दोपहर में रवाना हुए।
उक्त जानकारी देते हुए रजत कावड़िया ने बताया कि
यह दल केशरिया, नाकोडा, भांडवपूर, जीरावला, होते हुए पेपराल पहुचेंगे एवं वहा से सम्मेलन में शिरकत कर शंखेश्वर और अहमदाबाद में पूज्य निपुनरत्न विजय मा.सा आदि ठाणा एवं साध्वी महाराज साहब के दर्शन वंदन कर पुनः मेघनगर पहुंचेगा।
