मंदसौर-बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली पर किसानों को किया चिंतित।

Spread the News

खेतों में कटी पड़ी और खड़ी सोयाबीन की फसलों को होगा नुकसान।

लोकतंत्र टाइम्स,मंदसौर-विगत दिवस शुक्रवार को दोपहर के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और रिमझिम रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया कुछ देर तक हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली लेकिन अचानक हुई बारिश से किसानों को चिंतित और उदास और निराश कर दिया कुछ इसी तरह की चर्चा लोगों में हो रही है लोग कह रहे हैं सोयाबीन की फसल पककर तैयार है।

इस समय खेतों में सोयाबीन की फसल की कटाई चल रही है सोयाबीन की फसल कहीं खेतों में ही कटी पड़ी है तो कहीं खलिहानों में खुले आसमान के नीचे पड़ी है इसलिए बारिश से सोयाबीन की फसल को नुकसान ही होना है। चर्चा तो यह भी हो रही है बरसात के मौसम के शुरुआत के दिनों में भी बरसात का दौर कुछ दिनों के देर से शुरू हुआ था तब भी सोयाबीन की फसल को समय पर पानी नहीं मिलने से इसका असर भी सोयाबीन की फसल पर हुआ था और अब पककर तैयार हुई।

सोयाबीन की फसल को किसानों के घर आने के पहले ही खेत और खलिहानों में बारिश के कारण नुकसान हुआ है। लोगों में चर्चा है कि कल हुई बारिश के बाद से आज भी आसमान पर बादल छाए हुए हैं और फिर से बारिश होने की संभावना लग रही है धूप नहीं निकलने से सोयाबीन की पड़ी फसल खेत और खलहनों में ही खराब हो रही है इसलिए किसान चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *