नागदा-अ.भा.क्षत्रिय महासभा एवं अनंतश्री पौधारोपण समिति द्वारा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पौधारोपण किया।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स नागदा, निप्र-अनंतश्री पौधा रोपण एवं सामाजिक समिति व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वाधान में जीवाजी नगर में नर्मदेश्वर महादेवमंदिर समिति द्वारा आयोजित में श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित होकर पोथी पूजन एवं आरती के पश्चात पौधारोपण किया गया तथा प्रमुख रूप से कथा स्थल पर बरगद, पीपल व नीम के पौधे (त्रिवेणी) लगाए गए।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर भेरूसिंह चौहान व अनंतश्री पौधारोपण एवं सामाजिक समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाल ने क्षेत्र के रहवासियों को पौधों की देखभाल, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर ठाकुर भेरूसिंह चौहान, जीवन सिंह तंवर, प्रवीण पाल, बजरंग सिंह चौहान, प्रेमकुंवर चंद्रावत, रघुवीर सिंह चंद्रावत, चंपालाल शेर, मदनलाल बागरानी, कन्हैयालाल शर्मा, हिम्मत लाल पोरवाल, राजेश इंद्र, अनिरुद्ध सिंह चौहान, मंगल सिंह, पं. अजय कुमार पण्ड्या, पं. कमलेश जी, सीमा राजावत, मधु पाल संतोष कंवर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *