
लोकतंत्र टाइम्स रतलाम- महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।आयोजित बैठक में समिति द्वारा अनुशंसा की गई कि 18 वर्ष से कम उम्र के द्विव्यांगजनों के द्विव्यांग पेंशन आवेदन नगर निगम में लिये जाये व 18 वर्ष से अधिक उम्र के द्विव्यांगजनों के पेंशन आवेदन लोक सेवा केन्द्र में जमा किये जाये।
बैठक में संबल कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न पर्ची बनाये जाने के संबंध में चर्चा किये जाने के साथ ही कल्याणी पेंशन योजना की समीक्षा की गई इसके अलावा समिति में नियुक्त नवीन सदस्य रणजीत टांक व करण कैथवास का पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन, समिति सचिव जितेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।
