तेज हुई बरसात का सोयाबीन की फसल पर एक बार फिर हुआ वज्रपात।तेज बारिश में मोटरसाइकिलों के पहिये थम गये और कार वालों ने लाईट के सहारे किया आगे का रास्ता तय।

लोकतंत्र टाइम्स, मंदसौर –इस समय मंदसौर जिले में बरसात का दौर चल रहा अभी एक – दो दिनों पहले हुई बारिश के बाद कल फिर दोपहर के बाद मंदसौर में अचानक तेज बारिश हुई सुबह से तो धूप निकली हुई थी। और मौसम पूरी तरह से साफ था ऐसा बिल्कुल भी नही लग रहा था कि बारिश होगी लेकिन दोपहर के बाद अचानक से तेज बारिश शुरू हो गईं और दोपहिया वाहन के पहिये थम गये कारे ही सड़कों पर इक्का-दुक्का ही निकल रही थी।
कार चलाने वालों को लाईट जलाकर ही आगे का रास्ता तय करना पड़ा इस समय हो रही बरसात से सोयाबीन की फसल पर एक बार फिर बज्रपात सा हुआ है एक दो दिनों पहले हुई बारिश से सोयाबीन की फसल को बहुत नुकसान हुआ और कल फिर हुई तेज बारिश से सोयाबीन की फसल पर बज्रपात टूट पड़ा
सोयाबीन की फसल को बहुत अधिक नुकसान ही होगा तेज बारिश के कारण सड़कों और गलियों में पानी बह निकला मंदसौर शहर में कहीं-कहीं जल जमाव भी हो गया जिससे वाहनों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
