राजस्थान/मध्यप्रदेश- महाॅकाल मंदिर उज्जैन सहित अन्य धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, मध्य प्रदेश/राजस्थान- के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी से भरा पत्र राजस्थान के हनुमानगड़ के रेल्वे स्टेशन अधीक्षक नागेंद्र सिंह को मिला है। व धमकी भरे मिले इस पत्र को जीआरपी को सौंप दिया गया है। पत्र में जम्मू कश्मीर में जिहादियों की हत्या का बदला लेने के लिए स्टेशनों और उज्जैन महाकाल को बम से उड़ाने की धमकी लिखी हुई है।धमकी भरा लिखा गया पत्र जैश ए मोहम्मद एरिया कमाण्डर खुद को बताने वाले अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्र लिख भेजा गया है।

मध्यप्रदेश,राजस्थान के धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने वाले धमकी भरे पत्र में उज्जैन रेलवे स्टेशन,महाॅकाल मंदिर, हनुमानगढ़ जंक्शन,श्रीगंगानगर, बीकानेर,जोधपुर,कोटा,बूंदी, उदयपुर,जयपुर रेलवे स्टेशन सहित अन्य राजस्थान के कुछ धार्मिक स्थल को उड़ाने की भी धमकी पत्र में दी गई हैं। हालांकि, उज्जैन पुलिस इस पूरे मामले से संबंधित जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा का कहना है की मीडिया के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी मिली है। तथा उज्जैन पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही हैं। व राजस्थान पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी लेकर कर त्वरित कार्रवाई करेंगे।धमकी भरे पत्र में मध्यप्रदेश व राजस्थान के कई शहरों में स्थित धार्मिक स्थल के साथ-साथ कई शहर और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पूरे मामले मे लिखे गए पत्र में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के जम्मू-कश्मीर के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से पत्र भेजा गया है।

धमकी भरे पत्र में लिखी जानकारी-:

पत्र में लिखा गया है कि “हे खुदा मुझे माफ करना जम्मू कश्मीर में मारे जा रहे हमारे जिहादी की मौत का बदला लेंगे। हम ठीक 30 अक्टूबर को जयपुर जोधपुर,बीकानेर,अलवर,गंगानगर, हनुमानगड,बूंदी,उदयपुर सिटी, जयपुर,राजस्थान और मध्य प्रदेश के अन्य रेलवे स्टेशनो व धार्मिक स्थलों को बम से उड़ा देंगे।हम ठीक 2 नवंबर को महाकाल मंदिर उज्जैन शिव और जयपुर के कई धार्मिक स्थान,हवाई अड्डा,मिलेट्री केम्प को बम से उडा देंगे।

हम रास्जथान और मध्य प्रदेश को खून से रंग देंगे। खुदा आफिज।आतंकवादी संगठन, जैश-ए-मोहम्मद एरिया कमांडर मो. सलीम अंसारी जम्मू-कश्मीर,पाकिस्तान जिंदाबाद।”इस धमकी भरे पत्र मिलने के बाद खुफिया सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड में हो गई है। मध्यप्रदेश राजस्थान के कई शहरों में सघन चेकिंग व जाँच की जा रही है। व सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जगह जगह नजरे रख जाँच में जुट गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *