रतलाम-पुलिस के एक दिवस एक रोड अभियान चलाकर किया यातायात दुरुस्त।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सूबेदार अनोखीलाल परमार व हमराह फोर्स व नगर निगम रतलाम टीम द्वारा संयुक्त रुप से शहर रतलाम में यातायात को सुगम व सूचारु बनाने के लिए एक दिवस एक रोड अभियान के तहत दिनांक 21.09.24 से 01.10.24 तक प्रतिदिन शहर के अलग-अलग मार्गो पर अव्यवस्थित रुप से लगे वाहन,चालको, सब्जी फ्रुट के हाथ ठैलागाडी वालो, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालो व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदारो को समझाइश देकर हटवाया गया।

जिन मार्गो पर अभियान के तहत समझाइश दी गई वहा पर अभियान का असर देखने को मिला है वाहन चालक अपने वाहनो को पार्किंग लाईन के अन्दर पार्क कर रहे है, सब्जी, फ्रुट के हाथ ठैलागाडी वाले अपने हाथ ठैलागाडी को रोड पर नही लगा कर पार्किंग लाईन के अन्दर लगा रहे है, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले पार्किग लाईन के अन्दर सब्जी बेच रहे है व दुकानो के बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को दुकानदार फुटपाथ पर नही रख रहे है।

रतलाम शहर की आमजनता से अनुरोध है कि अपने वाहन पार्किंग लाईन के अन्दर ही खडा करे अन्यथा ऑनलाईन चालानी कार्यवाही की जायेगी। यह अभियान रतलाम शहर में यातायात को सुगम, सुरक्षित व सूचारु बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा । अभियान में यातायात पुलिस रतलाम का सहयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *