
लोकतंत्र टाइम्स, जावरा,महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा द्वारा आयोजित पर्यूषण पर्व जैन स्तवन प्रतियोगिता में बेबी अनिष्का सुराणा प्रथम स्थान प्राप्त किया।महावीर जैन नेशनल स्कूल के प्रिंसिपल डॉ अश्विन गंगवाल ने अनिष्का को सम्मानित किया एवम कहा की अनिष्का बहुत ही होनहार विद्यार्थी है।
साथ ही गायन कला में भी इन्होंने स्तवन प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आगे जाकर निश्चित रूप से अनिष्का अपने माता-पिता एवं अपने स्कूल का नाम रोशन करेंगी। पिता समाजसेवी नीलेश कुमार जैन सुराणा और सिंगर प्रियंका जैन सुराणा की पुत्री अनिष्का सुराणा ने स्तवन प्रतियोगिता में स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
माता–पिता ने कहा की यह हर्ष का विषय है।अनिष्का अभी पांच वर्ष की है आगे भी बिटिया ने इस क्षेत्र में दिलचस्पी दिखाई तो अनिष्का को ज़रूर शास्त्रीय संगीत सिखाएंगे।सभी शुभचिंतकों ने बिटिया का अनिष्का सुराणा को बधाई दी।
