रतलाम-महापौर की पहल रंग लाई,खुले में कचरा डालने वाले 5 व्यक्तियों पर हुआ जुर्माना।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स,रतलाम नगर के स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने हेतु नगर में ऐसे व्यक्ति जो अपने घरो, दुकानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ना डालते हुए खुले में कचरा डालकर नगर को गंदा करते है ऐसे व्यक्तियों ऐसे व्यक्तियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा की गई अनोखी पहल रंग लाई जिसके तहत खुले में कचरा डालने वाले 5 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने 2 अक्टूबर को मो.न.7471144937 जारी किया जिस पर ऐसे व्यक्ति जो कि खुले में कचरा डालते है कोई भी व्यक्ति फोटो मय पते के साथ डालता है तो उसे 50 रूपये प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

महापौर प्रहलाद पटेल की पहल लाई और नगर निगम को 5 व्यक्तियों के फोटो प्राप्त हुए जिन पर नगर निगम द्वारा जुर्माना किया गया।खुले में डालने वाले अनिल छाजेड़ चांदनी चौक, संजय परमार धनजीभाई का नोहरा, गोपाल वर्मा, सुमीत व्यास श्रीमालीवास व बालकिशन राठौड़ आरोग्य हनुमान मंदिर को फोटो निगम को प्राप्त होने पर 250-250 रूपये का जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *