भक्ति भाव से मनाया जा रहा है नवरात्रि का पवित्र और पावन पर्व।

लोकतंत्र टाइम्स मंदसौर – श्रद्धा भक्ति आस्था और विश्वास का नवरात्रि का पर्व मां के भक्तों द्वारा भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। मंदसौर के महाकाल गार्डन में जगत जननी मां दुर्गा जी विराजी हैं तो भक्तों ने बैलगाड़ी पर सांवरिया सेठ का भी आसन लगाया है।

जहां एक तरफ मां दुर्गा जी के भक्तों के जन आकषर्ण का केन्द्र है और मां अपने भक्तों को अपना आशीर्वाद दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ भक्तों के प्यारे सांवरिया सेठ भी सबके मन को आनंदित कर रहें हैं।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां के भक्तों द्वारा गरबा उत्सव भी मनाया जा रहा है। शाम होते ही महाकाल गार्डन में भक्त जनों की भीड़ लग जाती है। श्रद्धा भक्ति आस्था और विश्वास का पर्व नवरात्रि का पर्व धूमधाम और पूरे उत्साह और उमंग से मनाया जा रहा है
