रतलाम जिले की प्रथम एसडीपी प्लेटलेट्स मशीन का हुआ संचालन प्रारंभ।
लोकतंत्र टाइम्स रतलाम-शहर स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज की एसडीपी मशीन व लाइसेंस को आए 1 साल से ऊपर समय बीत जाने के बाद भी मशीन का संचालन प्रारंभ नहीं हुआ था इस मशीन की सारी जानकारी रक्तमित्र बादल वर्मा द्वारा लोकतंत्र टाइम्स न्यूज को बतायी गयी थी।

लोकतंत्र टाइम्स द्वारा यह एसडीपी प्लेटलेट्स मशीन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था और इस पूरी मशीनी व्यवस्था को पूर्ण रूप से संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज डीन अनीता मुथा को भी अवगत कराया गया था।
मेडिकल कॉलेज डीन अनीता मुथा द्वारा लोकतंत्र टाइम्स और रक्तमित्रों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही एसडीपी प्लेटलेट्स मशीन का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

आज रक्तमित्रो की मेहनत रंग लायी और आज एसडीपी प्लेटलेट्स मशीन की कुमकुम से पूजा कर प्लेटलेट्स मशीन का शुभारंभ हुआ और रतलाम जिले में पहली बार इस एसडीपी प्लेटलेट्स मशीन का संचालन पूर्ण रूप से प्रारंभ हुआ और रतलाम जिले मे सबसे पहले प्लेटलेट्स डोनर रक्तमित्र बादल वर्मा द्वारा किया गया व रक्त मित्र बादल वर्मा का भी तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

एसडीपी प्लेटलेट्स मशीन संचालन कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज डीन अनीता मुथा के साथ शासकीय मेडिकल कॉलेज के सभी आधिकारिक सदस्य के साथ ट्रेनी स्टाफ व तकनीकी स्टाफ़ भी मौजूद रहे व मशीन संचालन के सफल परीक्षण के बाद सभी ने एक दूसरे को प्रोत्साहित कर शुभकामनाएं व बधाईयाँ प्रेषित की गई।
एसडीपी डोनर टीम के प्लेटलेट्स डोनर मो शोएब, दीपक पांचाल,जुगल पन्ड्या, गोलू भाटी का विशेष सहयोग रहा रक्तमित्रो द्वारा मेडिकल कॉलेज डीन अनीता मुथा का धन्यवाद देते हुए सभी रक्तमित्रों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
