नागदा-अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद् प्रान्तीय इकाई द्वारा गुल्लक योजना मे 5 लाख रुपये मानव सेवा हेतु एकत्रित किए गए।

Spread the News

साधर्मिक भक्ति वर्तमान आवश्यकता है।नई सोच की जरूरत है आओ साधर्मिक भक्ति करे।आओ मिलकर संकल्प करे हम साधर्मिक परिवार को गोद लेगे हम। हर साधर्मिक का सम्मान यही मेरा अरमान,


लोकतंत्र टाइम्स, नागदा,अखिल भारतीय राजेंद्र जैन महिला परिषद् मध्य प्रदेश प्रान्तीय इकाई द्वारा मानव सेवा को लेकर गुल्लक योजना एक वर्ष के लिये शुरू की गई थी जिसमे प्रदेश मे श्री संघो के सदस्यों द्वारा 800 गुल्लक घर घर रखी गई थी जिसमे करीब 5 लाख रूपये के करीब राशि एकत्रित हुई जिसे स्थानीय पदाधिकारीयो द्वारा मानव सेवा हेतु खर्च कि जा रही है।

मध्यप्रदेश महिला परिषद की प्रान्तीय अध्यक्षा सारिका कोलन जावरा ने बताया की हमारा परम कर्तव्य साधर्मिक भक्ति है मेरा सभी श्री संघ से निवेदन है की हर संघ में साधर्मिक भक्ति फंड मजबूत होना ही चाहिए इसके अंतर्गत हमारे परिवार या श्री संघ में जब भी कोई हमारे पारिवार मे(शादी,जन्मदिवस या खुशी का प्रसंग) एंव धार्मिक व सामाजिक आयोजन हो तो उसमें होने वाले खर्च का कुछ प्रतिशत भी यदि साधर्मिक फंड में आवश्यक रूप से जमा करवाया जाए तो मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हम हमारे संघ के भाई बहन की साधर्मिक सेवा कर सकेंगे।

यह सुझाव आप सभी को उचित लगे तो अपने अपने संघ एवं पदाधिकारी से चर्चा कर इस साधर्मिक भक्ति फंड योजना को प्रारंभ करवाने में सहयोग करें व SMS को जैन समाज के ग्रुप मे पोस्ट करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *