महाकुंभ 2025: यूपी सरकार तीर्थयात्रियों के लिए आधुनिक स्लीपिंग पॉड्स उपलब्ध कराएगी।

Spread the News

लोकतंत्र टाइम्स, उत्तरप्रदेश, सरकार प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं के लिए हाई-टेक स्लीपिंग पॉड उपलब्ध कराएगी। एक विशाल टेंट सिटी के साथ-साथ, ये आधुनिक पॉड त्योहार के दौरान वाई-फाई, चार्जिंग स्टेशन और शानदार शौचालय जैसी सुविधाओं के साथ आराम प्रदान करेंगे।जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि संस्कृति ग्राम में महाकुंभ की प्राचीन विरासत एवं गौरवगाथा तथा पौराणिक कथा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसमें महाकुंभ की ऐतिहासिक यात्रा, ज्योतिष विज्ञान पर प्रदर्शनी, कला संबंधी प्रदर्शनी, पाक कला व्यंजन संबंधी प्रदर्शनी तथा डिजिटल माध्यमों से कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। जयवीर सिंह ने बताया कि संस्कृति ग्राम की स्थापना के लिए ईओआई आमंत्रित कर आठ फर्मों से प्रस्ताव प्राप्त किये गये हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि मेला क्षेत्र में इंडिया स्टेट पवेलियन की स्थापना की जाएगी। इसकी मुख्य थीम विभिन्न राज्यों में मकर संक्रांति से बैशाखी पर्व के मध्य पड़ने वाले पारम्परिक त्यौहारों पर आधारित होगी। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की पर्यटन प्रदर्शनी के लिए 35 बूथ का निर्माण किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में फूड जोन, जनभागीदारी कार्यशाला का निर्माण, हस्तशिल्प बाजार का प्रदर्शन तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु स्टेज का निर्माण किया जाएगा। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए 10 अस्थायी पर्यटन सूचना केन्द्रों की स्थापना की जायेगी। इसके लिए एजेंसी के चयन के लिए निविदा संबंधी कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त महाकुंभ की अवधि में 02 ड्रोन-शो के आयोजन के लिए कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *