
लोकतंत्र टाईम्स,नागदा। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी मुकेश मेनारिया को ओसवाल कंपनी द्वारा युगांडा में बंधक बना कर रखा गया था। मुकेश मेनारिया के पुत्र विष्णु मेनारिया को जब अपने पिता के बारे में जानकारी मिली तो उसने अपने स्तर पर हर जगह अपने पिता को वापस लाने के सभी प्रयास किए गए। कही भी सफलता नहीं मिलने पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पास विष्णु मेनारिया ने निवेदन किया और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया एवं प्रदेश संगठन मंत्री रूपलाल मेनारिया के कहने पर अपने पिता को ढूंढने युगांडा पहुँचा युगांडा पहुंचने पर उसे जानकारी मिली कि उसके पिता को ओसवाल कंपनी की किसी फैक्ट्री में बंधक बना कर रखा गया है। उनके द्वारा यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी और प्रदेश अध्यक्ष के कहने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव ने एक पत्र युगांडा सरकार को पत्र लिखा पत्र लिखे जाने पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और इंटरपोल पुलिस की मदद से ओसवाल कंपनी में छापा मारा गया छापे की जानकारी ओसवाल दंपति को मिल गई थी उन्होंने मुकेश मेनारिया को वहां से तंजानिया बॉर्डर तक भेज दिया था
इंटरपोल पुलिस ने ओसवाल दंपति की बेटी वसुंधरा ओसवाल को हिरासत में लिया और कोर्ट में पेश कर बंधकमुकेश मेनारिया के बारे में जानकारी मांगी जानकारी नहीं देनेपर वसुंधरा ओसवाल की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। इसके बाद जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव द्वारा एक पत्र तंजानिया सरकार को लिखा गया करीब 1 महीने चली कार्यवाही के बाद कल मुकेश मेनारिया अपने पुत्र विष्णु मेनारिया के साथ भारत आ रहे है।

यह जानकारी विष्णु मेनारिया ने फ़ोन के माध्यम से दी मेनारिया के वतन वापसी पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक उमरे,राष्ट्रीय सदस्य मनीष गुप्ता,राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष भंवरलाल मेनारिया,प्रदेश संगठन मंत्री रूपलाल मेनारिया,नागदा तहसील अध्यक्ष जीवन लाल जैन चाय वाले,रतलाम जिलाध्यक्ष प्रारम्भ दुबे एवं अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की भूमिका।
इस पूरे मामले मे भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने अपनी अहम भूमिका निभाई है ट्रस्ट के पदाधिकारियो को जैसे ही मामले की जानकारी हुईं उनके द्वारा तुरत कार्यवाही करते हुए मुकेश मेनारिया को बंधन मुक्त करवाने के लिए कार्यवाही प्रारंभ की गई और लगातार अपने प्रयासों के बाद कुछ ही दिनों में ट्रस्ट के पदाधिकारी मेनारिया को बंधन मुक्त कराकर वतन वापसी कराने में सफल हुए है
*मेनारिया समाज ने किया हर्ष व्यक्त*–मुकेश मेनारिया को बंधन मुक्त होने पर मेनारिया समाज द्वारा भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव आदि पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया।
