रतलाम–रेलवे तथा SSC परीक्षा हेतु युवाम का 511 वाँ सत्र 05 नवंबर मंगलवार से प्रारम्भ।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम, शासकीय नौकरी जैसे ,रेल्वे भर्ती (RRB ALP ,RRB TECHNICIAN,RPF SI,RRB NTPC ,RRB GROUP D) एवं SSC की आगामी परीक्षाओं के लिए युवाम का 511वाँ सत्र 05 नवंबर 2024 से शुरू होगा ।रेलवे RRB ALP, टेक्नीशियन , NTPC, GROUP D एवं एसएससी की आगामी सभी भर्ती परीक्षाओं के लिये युवाम का 90 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र 05 नवंबर 2024 मंगलवार से लगेगा।

सत्रावधि में प्रत्येक विषय के अध्यायवार साप्ताहिक व मासिक प्रश्न पत्र लिये जायेंगे ।युवाम द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार देश भर में RAILWAY ALP (18799 वेकैंसी ), रेलवे टेक्नीशियन (14298 वेकैंसी), रेलवे RPF (4660 वेकैंसी), रेलवे NTPC (11558 वेकैंसी) निकली गई हैं। जिसकी आगामी परीक्षा में होने वाले प्रारम्भिक परीक्षा में सिर्फ गणित, रिजनिंग, सामान्य ज्ञान के एक निश्चित अनुपात में प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसका समय 90 मिनट का रहेगा ।

युवाम संचालक धर्मेन्द्र मण्डवारिया ने बताया कि 90 दिवसीय सत्र में प्रतिदिन 4-4 घंटे की नियमित कक्षा प्रातः तथा सायंकाल में दो बेच लगेगी। विषयवार तथा चेप्टर अनुसार टेस्ट लिये जायेंगे ।युवाम के सत्र संचालक रमेश रावत सर ने बताया इस प्रशिक्षण सत्र में अध्यापन कार्य पारस दादा, पियुष चौधरी, नयन सुबेदार, कार्तिक पोरवाल,लोकेन्द्रसिंह सोनगरा, शिवम राठौर, दिनेश कटारिया, सुमित पोरवाल, संस्कार गोयल, ईशा सोलीवाल आदि द्वारा किया जायगा।

सौरभ जैन ने बताया कि सत्र में प्रवेश हेतु 05 नवंबर से रजिस्ट्रेशन युवाम कार्यालय आर्ट्स कॉलेज के सामने किये जायेंगे।सुमित पोरवाल सर ने सभी युवाओं से इस सत्र मैं ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का अनुरोध किया है । क्लास का समय सुबह 8:00 बजै से 11::30 बजै तक तथा दोपहर 3:30 बजे से सांय 7:00 बजै तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *