बड़ावदा–डॉ बाफना प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोनीत, बड़ावदा प्रेस की कार्यकारिणी हुआ गठन।

Spread the News


लोकतंत्र टाईम्स,बड़ावदा, बुधवार को प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। सर्व सम्मति से डॉ प्रदीप बाफना को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।जिसमें उपाध्यक्ष रजत सांड, सचिव मनोज जोशी, एवं कोषाध्यक्ष चेतन जायसवाल को चुना गया। बैठक में 18 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले दीपावली मिलन समारोह की रूपरेखा भी बनाई गई। बैठक के अंत में जावरा के पत्रकार समाजसेवी संजय दासोत की माता जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बाफना वर्तमान में ऑल इण्डिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं उनके अध्यक्ष बनने पर इष्ट मित्रों ने बधाई दी। कार्यकारिणी में शिरीष सकलेचा, चेतन राठौड़, प्रवीण व्यास, राजेश काकाणी, नीरज राठौड़, रविराज कुमावत, दिनेश पौराणिक शामिल किए गए। मौजूद सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *