लोकतंत्र टाइम्स –भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर के निर्देशन में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रतलाम ने 75 वाँ भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस द सैफायर हायर सेकेंडरी स्कूल रतलाम में मनाया गया।

जिसके मुख्य अतिथि प्रमोद व्यास मालवा ऑक्सीजन व स्कूल प्रबंधक रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिवेदी, विशेष अतिथि डॉ. सुलोचना शर्मा राष्ट्रीय बुलबुल एवं राज्य कमिश्नर गाइड, जिला उपाध्यक्ष प्रेमलता दवे, गोपाल जोशी, ,स्कूल प्राचार्य शिल्पिका मेसी एवं लायंस क्लब के सदस्य लायन अमरनाथ सारस्वत, विक्की जैन आदि उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत व परिचय हुआ। फिर सभी अतिथियों को स्थापना दिवस के स्टीकर लगाये गए व अतिथियों द्वारा सहयोग राशि पात्र में डाली गई।

कार्यक्रम का संचालन जगदीशचंद्र डोडिया जिला सचिव ने किया। स्काउट – गाइड स्थापना दिवस पर विस्तृत जानकारी रमेश बारिया डी.ओ.सी. स्काउट ने दी। उसके बाद स्काउट – गाइड के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बच्चों से प्रश्नोत्तरी की गई ओर जिसने सही जवाब दिया उसे तुरंत पुरस्कार दिया गया। अगले कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये , जिसमें प्रथम स्काउट दल द सैफायर स्कूल, द्वितीय गाइड दल शा. आदर्श मा वि फ्री गंज, तृतीय स्काउट दल शा. आदर्श मा.वि. फ्री गंज रहा।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा मैने भी अपने जीवन में स्काउटिंग की है सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी । जिला अध्यक्ष द्वारा भी सबको बधाई दी व सभी को इसी प्रकार से बढ़ चढ़ कर भाग लेने हेतू प्रेरित किया। राष्ट्रीय बुलबुल व राज्य गाइड कमिश्नर ने कहा कि सभी विंग के बच्चों की किस प्रकार अपने स्तर के कार्य करने है , उससे अवगत कराया व सभी को आज के दिवस की बधाई दी साथ ही मुख्य अतिथि को फैलोशिप का मेंबर बनने का आग्रह किया गया । उद्बोधन के पश्चात् राष्ट्रीय कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन किया गया जिसे अतिथियों द्वारा हरी झंडी दी गई। रैली से आने के बाद बच्चों ने स्थापना दिवस व राष्ट्रीय कैंसर दिवस के ऊपर रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चो को 1 से 8 ग्रुप में बांटा गया। जिसमें प्रथम 1- 3 आया, द्वितीय 2- 6 ओर तृतीय 5- 7 रहे। आभार प्रदर्शन मौसमी अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में द सैफायर हायर सेकेंडरी स्कूल, शा. सी.एम. राइज विनोबा, शा. आदर्श मा वि फ्री गंज, शा. उ.मा. वि. दीनदयाल नगर के स्काउट – गाइड के बच्चे एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कैलाशचंद्र व्यास , जिला संगठन आयुक्त गाइड मौसमी अरोरा, जिला सहायक कमिश्नर आशा दुबे, एडवांस स्काउट मास्टर शेखर चावरे, अशोक नायडू, महक सोलंकी, अनिता शर्मा, युगांतर सिंह राठौर, रोवर अरुण राजपुत, पंकज सोनी,आदि रहे। कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य एवं स्टॉफ का पूरा सहयोग रहा।

साथ ही महापौर प्रहलाद पटेल, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनिता सागर एवं ऑफिस स्टॉफ को भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस के बारे में जानकारी देकर स्टीकर लगाए गए व उनके द्वारा सहयोग राशि पात्र में डाली गई।

