रतलाम–भारत स्काउट एवं गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम, शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में भारत स्काउट एवं गाइड के 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात स्काउट गाइड झंडा गीत एवं ईश प्रार्थना की गई । गाइडर एवं माध्यमिक शिक्षिका(संस्था प्रभारी) सुश्री ललिता कुशवाह द्वारा स्काउट और गाइड की स्थापना के बारे में परिचय कराया गया एवं बच्चों को बताया गया की गाइड की प्रतिज्ञा एवं नियमों को ध्यान में रखते हुए हमें प्रत्येक दिन भलाई का कार्य करते हुए जीवन में आगे बढ़ना है।

क्योंकि भारत स्काउट एंड गाइड की स्थापना का उद्देश्य ही युवाओं में एक अच्छे नागरिक बनने की भावना विकसित करना, चरित्र निर्माण करना, आत्मनिर्भर बनाना,शारीरिक,मानसिक,भावनात्मक, आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देना है।स्थापना दिवस एवं कैंसर दिवस के ऊपर गाइडस द्वारा रंगोली बनाई गई। रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई एवं सर्वधर्म प्रार्थना की गई। गांव में रैली भी निकाली गई।

कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक नरेंद्र सिंह पंवार एवं प्रकाश शुक्ला ने भी स्काउट गाइड के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में कैंसर जैसी भयावह बीमारी से बचने के लिए अनुशासित जीवन शैली अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर गाइड की छात्राएं मनीषा, काजल, दशा, कविता, राहत, जोया, जमुना, रचना,शिवानी,गोरी, अनीशा, दीपिका, उर्मिला, खुशी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी ।विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *