दोनों बदमाश भागते हुए हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद।

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम–आज शुक्रवार दोपहर लगभग दोपहर 1 बजे अपनी बहु के साथ जा रही 66 वर्षीय वृद्ध महिला के गले से बाइक से आए 2 बदमाशों ने लगभग 20 ग्राम चैन झपट ली और भाग निकले बहु ने कुछ दूरी तक बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बाइक तेज स्पीड में लेकर बदमाश फरार हो गए।
यह घटना माणकचौक थाना अंतर्गत भोयरा बावड़ी रोड मोहन टॉकीज की है जहां से बहु प्रियंका गादिया अपनी वृद्ध सास अंगूरबाला पति विनोदकुमार गादिया उम्र 66 वर्ष निवासी घास बाजार ,दोनों सास व बहु अपने परिचित के घर से मिलकर पैदल अपने घर जा रहे थी। तभी दोपहर लगभग 1: 20 पर बाइक पर सवार होकर आए 2 युवक पास में आए और वृद्ध महिला के गले में झपट्टा मार गले से लगभग 20 ग्राम वजनी सोने की चैन झपट कर के बाइक से ही भाग गए तब पुलिस को जाकर इसकी सूचना दी गई तब पुलिस एक दम से हरकत में आई और तत्काल घटना स्थल पर पुलिस पहुंची।

पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे–
जब चैन झपटने की जानकारी रतलाम पुलिस को लगी तो पुलिस हरकत में आई और तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जिसमें एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया,माणकचौक थाना प्रभारी सुरेश गडरिया,साइबर सेल प्रभारी मनमोहन शर्मा,सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी राजाराम तिवारी, आदि पुलिस अमला मौके पर पहुंच ओर घटनास्थल से लेकर रास्ते में पड़ने वाले जहां जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे वहां से सीसीटीवी फुटेज चेक किए व आस पास सभी गलियों में जाकर पूछताछ की पुलिस द्वारा की गई।

पुलिस द्वारा चेक किए गए गलियों के सीसीटीवी कैमरे में एक कैमरे में बदमाश आराम से जाते हुए दिखाई दिए जिसमें 2 बदमाशों में से एक बदमाश ने अपने सिर पर टोपी लगा रखी थी । संदिग्ध हालात में इन बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। ओर भी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे है और पुलिस टीम भी जांच में जुटी हुई है जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

वृद्ध महिला की बहु प्रियंका गादिया द्वारा बताया गया कि में अपनी सास के साथ बात करते हुए पैदल जा रही थी। तभी दो लड़के बाइक से हमारे पास आए और कुछ सेकंड में ही झपट्टा मार के सोने की चैन झपट कर बाइक से ही भाग निकले मैने उनका पीछा भी किया पर बाइक पर होने के कारण तेज स्पीड के बाइक भगाकर निकल गए ।

