आलोट–25 हजार के इनामी बदमाश (कंजर) को पकड़ने में मिली आलोट पुलिस को सफलता।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,आलोट,थाना आलोट पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबीर की सूचना पर ट्राली चोरी के अपराध मे फरार आरोपी कमल पिता जयसिंह कंजर उम्र 26 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान को भोजाखेडी सेदरा फंटा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी कमल कंजर से हिकमत अमली से पुछताछ करते आरोपी कमल कंजर द्वारा दिनांक 17.10.2024 को आरोपी साथियो के साथ मिलकर ग्राम भोजाखेडी के पास मोड़ पर खजुरी सोलंकी के पास स्थित पेट्रोल पम्प पर डकेती की योजना बनाते समय ग्राम भोजाखेडी के ग्रामीणजन मौके पर आ जाने से भागते समय किसी साथी द्वारा फायर करना स्वीकार किया गया।

दिनांक 25.10.2024 को तालजी के पास खल बेचने वाले फरियादी राहुल व उसके साथियो को खेतो मे बुलाकर उनके साथ नगदी 60 हजार रुपये, मोबाईल फोन व चांदी के सामानो की लुट करना स्वीकार किया गया जिस पर दोनो अपराधो मे आरोपी को पृथक पृथक गिरफ्तारी ली जाकर माननीय न्यायालय से पीआर लिया गया है आरोपी से अन्य अपराधो के बारे मे पुछताछ की जाकर फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी–कमल पिता जयसिंह कंजर उम्र 26 साल निवासी अरनिया थाना उन्हेल जिला झालावाड राजस्थान

बरामद/जप्त माल- 1.अप क्र 607/2024 धारा 191(2,3)190, 109 बीएनएस में घटना में प्रयुक्त एक बिना नम्बर की मोटर सायकल किमती 55 हजार रुपये , 2.अप क्र 616/2024 धारा 309 (6) बीएनएस मे लूट के नगदी 50000 रुपये, 3.घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *