रीवा–बीजेपी विधायक का अनोखा अंदाज,पूरा मामला जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स ,रीवा। मध्य प्रदेश के एक बीजेपी विधायक ऐसे भी है जो जनता के दिलों में जगह बनाकर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं जी हा उस बीजेपी विधायक का नाम प्रदीप पटेल हैं जो एक बार फिर मध्यप्रदेश में सुर्खियों में छाए हुए है। बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने गांव वालों को एक ऐसा आदेश सुना दिया कि जिससे पूरे गाँव वाले हैरान है और गंभीर सोच में चले गए हैं।

दअरसल पूरा मामला गांव की एक बहुत बड़ी समस्या से जुड़ा हुआ है गांव वालों ने अपनी बिजली की समस्या को लेकर विधायक प्रदीप पटेल से मांग की थी कि हमारे गांव में बिजली की व्यवस्था में सुधार किया जाए व गांव को बिजली दी जाए। तब विधायक प्रदीप पटेल ने ग्रामीणों से कहा गुटका छोड़ो तभी गांव में बिजली लौटेगी।भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने गांव वालों की मदद करने की बजाय उल्टी पूरे गांव वालों को ही बिजली मांगने पर सजा दे दी। और इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया वायरल रहा है।

देखिए वीडियो– रीवा बीजेपी विधायक ने क्या कहा।

यह है पूरा मामला–

परेशान मऊगंज गांव की जनता ने बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल के पास अपने गांव की जन समस्या को लेकर एक अर्जी पहुंचाई थी। और गांव से जुड़ी समस्या का निराकरण के लिए सजा की वजह कुछ और नहीं बल्कि गुटखा तम्बाकू बनी। एक युवक अपने गांव की ख़राब बिजली ट्रांसफार्मर की शिकायत को लेकर विधायक प्रदीप पटेल के जनता दरबार में समस्या की निराकरण के लिए गया था। शिकायतकर्ता व्यक्ति की गलती इतनी बड़ी हो गई की इसने मुंह में गुटखा खाया हुआ था। यह देख विधायक प्रदीप पटेल बहुत ज्यादा नाराज हो गए। विधायक ने युवक की माँ को फोन लगा कर पहले तो हालचाल पूछा और यह भी गया उनसे पूछा आपका बेटा गुटखा तम्बाकू कब से खा रहा है। इसे खाने के लिए मना क्यों नहीं करती क्या आपकी बात यह नहीं मानता है।

उधर से मां का जबाव मिला आप बड़े अधिकारी है, आप ही गुटखा खाने के लिए मना करिये। फिर क्या विधायक ने अपना अनोखे अंदाज का फरमान सुना दिया। विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि जब तक यह गुटखा खाना नहीं छोड़ेगा तब तक ट्रांसफार्मर नहीं लगेगा। विधायक के इस फरमान को सुनकर सब सकपका गए। विधायक ने कहा मैं सभी का काम करता हूँ, लेकिन नशा शराब गांजा कोरेक्स पीने वालो की व्यक्ति की सुनवाई नहीं करता। जब यह युवक गुटखा खाना छोड़गा तभी गांव में बिजली ट्रांसफार्मर लगेगा।

पहले भी मध्यप्रदेश की सुर्ख़ियों में रह चुके बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल इससे पहले विधायक का पुलिस अफसर को साष्टांग दंडवत होने का वीडियो भी वायरल हुआ था। तब विधायक प्रदीप पटेल नशा कारोबारियों पर कार्यवाही की मांग लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे। इससे पहले भी कई वीडियो प्रदीप पटेल के वायरल हो चुके हो चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *