रतलाम–एसपी अमित कुमार ने नाबालिक से बलात्कार की दो घटनाओं का किया खुलासा।

Spread the News

2 नाबालिक बालिका से बलात्कार की घटनाओं का किया रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने खुलासा।

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम/जावरा,हुसैन टेकरी जावरा पर 10 साल की मूक बधिर बालिका एवं चार साल पहले मामू साहब की दरगाह पर नाबालिक बालिका से रेप के मामले में आरोपी को खोजने में औद्योगिक क्षैत्र जावरा को सफलता मिली धाकड़ चौराहा हुसैन टेकरी जावरा पर झोपड़ी बनाकर रहने वाली महिला ने दिनांक 08.08.2024 को थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07 व 08 अगस्त 2024की दरमियानी रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी 10 साल की मूक बधिर बालिका को झोपड़ी में से उठा कर ले गया तथा उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देकर के उसे झोपड़ी से कुछ दूरी पर घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। महिला की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षैत्र जावरा पर अपराध क्रमांक 464/2024 धारा 65(2),115(2)332(बी) बीएनएस तथा 5एम/6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

देखिए पूरा वीडियो🖕

जावरा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की तलाशी के लिए आसपास के सीसीटीव्ही कैमरे चेक करने व संदेहियों से पुछताछ करने तथा घटना के समय घटनास्थल पर उपस्थित अन्य लोगो की जानकारी एकत्र करने हेतु कुल 03 टीमें गठित की गई। घटनास्थल के आसपास के करीबन 100 केमरो के फुटेज पुलिस टीम द्वारा देखे गये। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर जांच हेतु भेजे गये। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदेही व्यक्ति रात्री में टॉर्च जलाकर घटनास्थल तरफ आते हुए दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उस संदेही व्यक्ति की पहचान फणजी पिता नाथु गणावा निवासी अमरपुरा थाना सरवन जिला रतलाम के रुप में की गई। संदेही फणजी की तलाश हेतु टीम द्वारा उसके घर तथा संभावित स्थानो पर कई बार पुलिस द्वारा दबिश दी गई, परन्तु संदेही फणजी फरार हो गया। मुख्य संदेही फणजी की लगातार तलाश पर भी संदेही के नही मिलने तथा फरार होने से अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुख्य संदेही फणजी के परिजनो की डीएनए जांच कराई गई।

तब तक आरोपी फणजी गणावा द्वारा आत्महत्या कर ली गई दिनांक 24.08.2024 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी फणजी द्वारा ग्राम गायरीपाड़ा बुधन नदी के पास थाना सरवन क्षैत्र में जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली है। आरोपी फणजी के शव के पीएम के दौरान आरोपी का रक्त नमूना जप्त कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।

चार वर्ष पूर्व थाना जावरा शहर अंतर्गत मामू साहब की दरगाह पर हुई घटना का भी हुआ खुलासा-

वर्ष 2020 में थाना जावरा शहर अंतर्गत मामू साहब की दरगाह पर भी अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका के साथ रेप की घटना कारित की गई थी। जो थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 41/2024 धारा 363,376 ए,बी एवं 5एल/6 पंजीबध्द किया गया था। डीएनए मिलान जांच के दौरान उक्त घटना भी आरोपी फणजी द्वारा की एफएसएल जांच रिपोर्ट में पाया गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में निम्न टीमों द्वारा बहुत सराहनीय कार्य किया गया।

टीम 01- उनि लक्ष्मीनारायण गिरी,कमलेश,शक्तिपाल, घनश्याम थाना रिंगनोद ( विवेचना, संदिग्धों से पुछताछ एवं घटना स्थल से साक्ष्य संकलन)

टीम 02- उनि विजय बामनिया,मनीष पाटीदार, दीपराज,रविंद्र चौहान,गोविंद, अभय थाना जावरा शहर( आसपास के केमेरे देखकर संदिग्धो की पहचान कर चिन्हित करना)

टीम 03- उनि राकेश मेहरा,हर्षवर्धन, योगेश सैनी, संजय आंजना,मनोहर गायरी,मनोज डाबी ( चिन्हित संदिग्धो की तलाशी व उनसे पुछताछ)

टीम 04- साइबर सेल रतलाम से मनमोहन,विपुल भावसार,मयंक व्यास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *