
लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम,भारत स्काउट एवं गाइड मध्यप्रदेश जिला संघ रतलाम ने विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर संयुक्त सेवा संस्थान एवं लायंस ऑफ रतलाम ने मिलकर दो बत्ती डी.आर.एम.ऑफिस के सामने शिविर प्रातः 7 से 11 बजे तक लगाया गया। इस शिविर में शुगर टेस्ट किया गया जिला संघ रतलाम का जॉच शिविर जिसमें 170 लोगों का परीक्षण किया गया। जिसका परीक्षण सिस्टर चेरी परमार द्वारा किया गया। इस काम में स्काउट- गाइड के बच्चों ने राहगीरों को बुला कर उनकी शुगर लेवल चेक करवाने का आग्रह किया। इसमें अधिकांश लोग ने बताया कि उन्होंने पहले कभी टेस्ट नहीं कराया कुछ लोगों को इस कैम्प में पहली बार पता चला कि उन्हें डायबिटीज़ है, उन सभी को परामर्श दिया गया कि आप चिकित्सक को दिखा कर अपना इलाज कराये।

शिविर के दौरान डॉ, सुलोचना शर्मा राष्ट्रीय बुलबुल कमिश्नर एवं राज्य कमिश्नर गाइड, गोपाल जोशी व उनकी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस कार्य में सहायक गाइड कमिश्नर आशा दुबे,जिला संगठन आयुक्त रमेश बारिया, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड प्रीति गोठवाल एवं स्काउट- गाइड के बच्चों ने सहयोग किया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर एवं जिला संघ के पदाधिकारीयों ने इस कार्य हेतु बधाई दी।

