
लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए बच्चों ने बाल मेले में विभिन्न व्यंजनों की स्टाल लगाई। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा एवं माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन शिक्षक जितेंद्र डामोर एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व संस्था प्रभारी रेखा पंवार एवं पंवार रहे। कार्यक्रम की संरक्षिका एवं संस्था प्रभारी ललिता कुशवाह ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे गुलाब की भांति प्यारे थे इसलिए उन्होंने अपने जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया और बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे साथ ही यह भी बताया कि बाल मेले का आयोजन करने का मूल उद्देश्य बच्चों में खरीदने और बेचने की कला का विकास करना है।

जनशिक्षक जितेंद्र डामोर ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों का आयोजन करना भी बहुत जरूरी है जिससे उनमें विभिन्न कलाओं का विकास होता है। श्रीमती पंवार ने बताया कि पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर आगे बढ़ना ही मूल उद्देश्य है। शिक्षक प्रकाश शुक्ला ने भी इस संबंध में अपने विचार व्यक्त क करते हुए कहा कि पढ़-लिख कर आगे बढ़ना एवं एक अनुशासित नागरिक बना ही जीवन का मुख्य आधार है।

बाल दिवस कार्यक्रम के साथ ही पूर्व संस्था प्रभारी श्रीमती रेखा पवार का विदाई कार्यक्रम भी रखा गया था। आभार व्यक्त शिक्षक नरेंद्र सिंह पंवार ने किया।
