उत्तरप्रदेश/झांसी–महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात चाइल्ड वार्ड में लगी आग,10 नवजात की जलकर मौत।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,झांसी, उत्तरप्रदेश के झांसी में एक खौफनाक घटना सामने आई जहां शुक्रवार लगभग रात 10 बजे महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में नवजात चाइल्ड वार्ड में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की आग के चपेट में आने से जलकर मौत हो गई वहीं 16 से अधिक बच्चे आग की चपेट में आने से घायल हो गए आग जनी की घटना के समय कुल लगभग 55 बच्चों का वार्ड में इलाज चल रहा था जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा मौजूद लोगों की मदद से तुरंत करवाई करते हुए चाइल्ड वार्ड की खिड़की तोड़ बच्चो को बाहर निकाला गया लगभग 37 बच्चो को वार्ड से बाहर निकाल लिया गया आग लगने से परिजनों में हड़कंप मच गया था।

देवदूत बनकर आए कृपाल और भगवानदास–

देवदूत बनकर आए कृपाल और भगवानदास बच्चों को रेस्क्यू करने में कि मदद कृपाल का भी नवजात इसी वार्ड में एडमिट था कृपाल अपने नवजात को दूध पिलाने के लिए जा रहे थे. नर्स ने बुलाया था. जब कृपाल अंदर गए तो देखा आग अपने आगोश में वार्ड को ले चुका है नर्स भी जल रही थी बेड जल रहे हैं कृपाल ने 20 बच्चों को रेस्क्यू किया।वहीं हमीरपुर निवासी भगवान दास ने अपने गमझे से तीन-चार बच्चे को लपेटकर बचाया और लोगों की मदद से अन्य बच्चों को बचाने में मदद की।

सूत्रों से मिली जानकारी व मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बताया गया कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट नहीं थी मौजूद नर्स द्वारा चाइल्ड वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर के पाइप लगाने के लिए माचिस की तीली जलाई थी कि जैसे ही उसने तिल्ली जलाई पूरे वार्ड में आग लग गई यह भी बताया जा रहा है कि अस्पताल में रखें फायर एक्सटिंग्विशर भी एक्सपायर हो चुके थे आग बुझाने वाले सिलेंडर की फिलिंग डेट 2019 और उसकी एक्सपायरी डेट 2020 थी।

पीएम मोदी व सीएम योगी ने परिजनों को संवेदना व सहायता राशि की घोषणा।

पीएम मोदी ने दुर्घटना में अपने मासूम बच्चों को खोने वाले लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.’पीएम मोदी ने झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की घटना में मारे गए प्रत्येक बच्चों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है व घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर घटना को लेकर दुःख जाहिर किया है. उन्होंने अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के तीन स्तरीय जांच कमेटी बैठाई है सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतक नवजात बच्चो के परिजनों को 5-5 लाख एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जावे।

वहीं सीएम योगी ने कमिश्नर और डीआईजी और स्थानीय पुलिस को मामले की जांच कर 12 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है उन्होंने बताया कि इस ⁠मामले की मजिस्ट्रेट इंक्वायरी भी की जाएगी व स्वास्थ्य विभाग भी इस मामले की जांच कर रहा है.

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक घटना स्थल मेडिकल कॉलेज पहुंचे व आग लगने की घटना के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से संभव है कि ये आग लगी हो उन्होंने बताया कि जांच मे जो भी दोषी सामने आएगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे वहीं इलाजरत बच्चों को वर्ल्ड क्लास मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *