महाराष्ट्र–मोक्षानंद के दीक्षा रजत जयंती पर चिकित्सा शिविर संपन्न।

Spread the News

100 से अधिक मरीज लाभान्वित : 20लोगों के मोतियाबिंद ऑपेरशन।

लोकतंत्र टाईम्स,भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वर म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य विजय नित्यानंद सूरीश्वर म.सा.के आज्ञानुवर्ती,कार्यदक्ष मुनिराज मोक्षानंद विजय म.सा.को दीक्षा रजत जयंती वर्ष व मोहनराज बंबोरी की स्मृति में सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, इसीजी जांच की गई।फोरम के महासचिव अतुल गोयल व जनसंपर्क अधिकारी विष्णु पारीक व ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हर व 20 लोगों का भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।

शिविर में डॉ प्रमोद शर्मा, राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल,प्रणाली ताम्हणकर, अनिकेत देवरुखाकर, आनंद राव जगताप,मंगेश शितकर, शशि धोकालकर, नीलू पाल किरण राठौड़ ने सेवाएं दी।शिविर का उद्घाटन रमेश बंबोरी ने किया।इस अवसर पर निर्मला माखीजा, राहुल यादव, सूरज नांदोला,राकेश अग्रवाल,उमेश शिंदे, शेरॉन सलढाना,सूंदर कोनार,रवि टुन्ना,खुशबू श्रेया आदि उपस्थित थे।फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन आभार व्यक्त करते हुए लोगों से लाभ लेने की अपील की व बताया कि अगला शिविर 6 दिसंबर को होगा। अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव से 9004242210 / 70216 80554 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *